दूसरी ओर सनी देओल भी शादीशुदा होने के बावजूद डिंपल संग इश्क लड़ा बैठे। कहा जाता है कि डिंपल की बेटी ट्विंकल खन्ना सनी को पापा कहकर बुलाया करती थी। यहां तक की जब ट्विंकल की शादी हुई तब सनी खुद उनकी शादी का कार्ड बांटने गए थे, लेकिन 11 साल तक डिंपल सनी के तलाक का इंतजार करती रहीं। बावजूद इसके सनी ने पूजा को तलाक नहीं दिया और दोनों अलग हो गए।