सनी देओल का पुराना वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड के एक्शन हीरो बहुत ही रोमांटिक अंदाज में एक्ट्रेस रवीना टंडन के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। सनी देओल और रवीना टंडन (Raveena Tandon) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, और इसमें सनी देओल (sunny deol throwback video) के डांस स्टेप्स और रवीना टंडन के एक्सप्रेशंस देखने वाले हैं। इस वीडियो पर फैन्स के मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं।