फिल्मों में प्रेमियों का किरदार निभाते हुए कब सनी और डिंपल ( Dimple Sunny Fall in love ) एक-दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हो गए उन्हें भी पता नहीं चला। अक्सर दोनों एक साथ वक्त बिताते हुए नज़र आते थे। गुज़रे जमाने में यह कपल चर्चाओं में बना रहता था। लेकिन अचानक से एक दोनों के रिश्ते में खटास आने शुरू हो गई। खबरों की माने तो कहा जाता है कि इनके बीच रवीना टंडन आ गई थीं। फिल्म 'जिद्दी' ( Ziddi) की शूटिंग में दोनों ही साथ में काम कर रहे थे। उस वक्त रवीना और अक्षय कुमार ( After Akshya Kumar Breakup ) का ब्रेकअप हो चुका था। ऐसे में टूटे दिल को सहारा देने सनी देओल पहुंच गए। सनी और रवीना के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ती गईं।