वही लोगों को भी ये डांस नंबर सांग खूब पसंद आते हैं। आइटम नंबर क्वीन की बात करें तो सबसे पहले हेलन का नाम आता है। उन्होंने दशकों तक बॉलीवुड की कई फ़िल्मों में अपने आइटम सॉन्ग के ज़रिये उनमें नया रंग भरा। आज भी इसका ट्रेंड कम नहीं हुआ है। चलिए आज आपको बताते हैं कि आजकल की बॉलीवुड एक्ट्रेसेस एक आइटम सॉन्ग के लिए कितनी फ़ीस लेते हैं।
जैकलीन फ़र्नांडिज माधुरी दीक्षित पॉपुलर सांग एक दो तीन के रीमेक वर्जन में ठुमके लगाने वाली एक्ट्रेस जैकलीन फेर्नांडिज अबतक कई आइटम सांग्स में नजर आ चुकी हैं। वही अगर खबरों की माने तो अपने एक गाने के लिए वह 3 करोड़ रुपये वसूलती हैं।
करीना कपूर ख़ान सलमान खान की फ़िल्म ‘दबंग 2’ के आइटम सॉन्ग ‘फेविकॉल से’ पर धमाकेदार परफॉरमेंस कर लोगों की वाह-वाही बटोरने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने यूं तो इस गाने को फ्री में किया था। लेकिन आपको बतादें कि आइटम सॉन्ग ‘हलकट जवानी’ के लिए उन्होंने मेकर्स से 5 करोड़ रुपये वसूले थे।
मलाइका अरोड़ा मलाइका अरोड़ा एक मशहूर मॉडल रही हैं, उन्होंने कुछ वीडियो एलबम्स भी की। मगर फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने डांसर के तौर पर कदम रखा। ‘छैंया छैंया’ गाने में उन्होंने एक ट्रेन पर डांस कर अलग ही कॉम्पिटीशन सेट किया। उसके बाद उन्होंने कई आइटम नंबर्स किए और देखा जाए तो अभी भी कर रही हैं। इन्होंने कई आइटम सॉन्ग्स में अपने डांस के जलवे दिखाए हैं। बताया जाता है कि ये एक गाने का 1 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
कैटरीना कैफ़ कैटरीना कैफ़ ने भी बॉलीवुड में आइटम डांसर के रूप में पहचान बनाई है। इनका गाना ‘चिकनी चमेली’ बहुत फ़ेमस हुआ था। ये एक गाने के लिए 50 लाख रुपये बतौर फ़ीस वसूलती हैं।
बिपाशा बासु फ़िल्म ‘ओमकारा’ का इनका आइटम सॉन्ग ‘बिड़ी जलइले’ आज भी डीजे पर बजता है। बिपाशा बासु ने इस गाने के लिए 60 लाख रुपये लिए थे। इसके हिट होने के बाद इन्होंने अपनी फ़ीस भी बढ़ा दी। अब वो एक आइटम सॉन्ग के 1 करोड़ रुपये फ़ीस लेती हैं।
सामंथा रुथ प्रभु साउथ फिल्म अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु भी इस लिस्ट में शुमार हैं। बतादें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के सांग के लिए उन्होंने मेकर्स से 2 करोड़ रुपये वसूले है।
मल्लिका शेरावत बॉलीवुड फिल्मों से दूर हो चुकीं एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत को भी फिल्मों में कास्ट करना मेकर्स के जेब पर भारी पड़ता था। बतादें कि एक्ट्रेस अपने एक आइटम सॉन्ग के लिए तकरीबन 1.5 रुपये चार्ज करती थीं।
चित्रांगदा सिंह ‘कुंडी मत खड़काओ राजा’ ये आइटम सॉन्ग काफ़ी फ़ेमस है। इस गाने में चित्रांगदा सिंह ने डांस कर सबका मन मोह लिया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, ये एक गाने के लिए 80 लाख रुपये चार्ज करती हैं।
सनी लियोन
एक्ट्रेस सनी लियोन को भी आइटम डांसर(Item Dancer) के रूप में जाना जाता है। शुरुआत में इन्होंने कई फ़िल्मों में कम फ़ीस पर डांस किया। पॉपुलर होने के बाद इन्होंने अपनी फ़ीस बढ़ा दी और अब ये 3 करोड़ रुपये एक फ़ीस लेती हैं।
मौनी रॉय ब्लॉकबस्टर फ़िल्म केजीएफ के गाने गली गली में मौनी रॉय ने डांस पर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। बतादें की इस गाने के लिए एक्ट्रेस ने 40 लाख रुपये वसूल किये थे।
प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी बॉलीवुड में कई आइटम सॉन्ग में दिखाई दी हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक आइटम नंबर के लिए 6 करोड़ रुपय की मोटी रकम वसूलती हैं।
नोरा फतेही नोरा फतेही बॉलीवुड की लेटेस्ट आइटम डांसर हैं। इनके गाने कई लोगों को खूब पसंद किया जाता है। इनकी डांसिंग स्किल्स के भी लोग कायल हैं। ये पहले एक गाने के लिए 50 लाख रुपये चार्ज करती थीं, अब इन्होंने अपनी फ़ीस बढ़ा दी है। हाल ही में नोरा डांस मेरी रानी में नजर आईं थी।