2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मीना कुमारी ने जब चाकू से डाकू के हाथ पर दिया ऑटोग्राफ़, कुछ ऐसी थी ट्रेजडी क्वीन की दीवानगी

फिल्म की शूटिंग के दौरान मीना कुमारी को डाकूओ ने घेर लिया था, और नुकीले चाकू से मांगा था अपने हाथ पर मीना कुमारी का ऑटोग्राफ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 20 Jan 2022, 5:44 PM IST

meena.jpg

हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के श्रेष्ठ फिल्मों की बात जब भी छिड़ती है, पाकीज़ा का जिक्र उसमें जरूर होता है और साथ ही जिक्र होता है बला की खूबसूरत मीना कुमारी का। एक्ट्रेस मीना कुमारी करीब 92 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होनें बॉलीवुड को दो बीघा जमीन, साहिब बीबी और गुलाम, फूल पत्थर और पाकीजा जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। लेकिन उनकी साल 1972 में आई फिल्म पाकीजा ने उन्हें बॉलीवुड एंडस्ट्री में अमर बना दिया। जिस तरह उनकी फिल्मों में ट्रेजेडी का बोलबाला रहा, उनकी निजी ज़िंदगी भी मुश्किलों से दो- चार होती रही।

लेकिन इसका असर उन्होंने अपनी फिल्मों पर कभी नहीं होने दिया बल्कि अंतिम समय तक वो काम करती रहीं। मीना कुमारी ने मशहूर निर्देशक कमाल अमरोही से शादी की थी। कमाल अमरोही ने ही फ़िल्म पाकीज़ा का निर्देशन किया था। इसी फिल्म के दौरान एक दिलचस्प घटना हुई थी, जब फिल्म के लोगों को डाकुओं ने घेर लिया था।

दरहसल फिल्म की शूटिंग के ही दौरान कमाल अमरोही और मीना कुमारी के साथ एक दिलचस्प घटना घटी। विनोद मेहता लिखते हैं कि 'आउटडोर शूटिंग पर कमाल अमरोही अक्सर दो कारों पर जाया करते थे। एक बार दिल्ली जाते हुए मध्यप्रदेश में शिवपुरी में उनकी कार में पैट्रोल खत्म हो गया। अमरोही ने तय किया कि रात कार में सड़क पर ही बिताएंगे। अमरोही को आइडिया नहीं था की वो इलाका डाकूओं का था। आधी रात के बाद करीब एक दर्जन डाकुओं ने उनकी कारों को घेर लिया। उन्होंने कारों में बैठे हुए लोगों से कहा कि वो नीचे उतरें। कमाल अमरोही ने कार से उतरने से इनकार कर दिया और कहा कि जो भी मुझसे मिलना चाहता है, मेरी कार के पास आए।'

बातचीत हुई और पता चला कि इस काफिले में मीना कुमारी हैं जो फिल्म की शूटिंग के लिए जा रही थीं। ये जानकर डाकुओं के सरदार की आंखें चमक उठी वो मीना कुमारी से मिले और उनके रात भर ठहरने का इंतजाम भी किया। सुबह उन्होंने उनकी गाड़ियों में पेट्रोल भी भरवाया और उन्हें अच्छे से विदा किया लेकिन जाने से पहले उन्होंने मीना कुमारी से उनके हाथ पर चाकू से ऑटोग्राफ देने को कहा। कहा जाता है कि बड़ी हिम्मत जुटाकर मीना कुमारी ने वो ऑटोग्राफ दिया था।

यह भी पढ़ें-बोनी कपूर को आई श्रीदेवी की याद, पुराने पलों को शेयर कर लिखी ये बात

बता दें कि कमाल अमरोही वो शख्स हैं जिन्होनें मुगल-ए-आजम, महल, रजिया सुल्तान और पाकीजा जैसी कई बेहतरीन फिल्में डायरेक्ट की हैं। वह बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध डायरेक्टर्स में से एक थे। मीना कुमारी जब पहली बार कमाल अमरोही से मिली थी, तब वह शादी शुदा थे। लेकिन इसके बावजूद भी दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे थे और इसके बाद साल 1952 में दोनों ने शादी कर ली । वह प्यार से एक-दूसरे को मंजू और चंदन कहा करते थे। लेकिन इस रिश्ते में बेहद जल्दी दरार आ गई थी। ऐसा कहा जाता था कि कमाल अमरोही मीना कुमारी के लिए बेहद पसेजिव थे।

यह भी पढ़ें-गब्बर उर्फ़ अमज़द खान ने 14 साल की लड़की को कहा था जल्दी से बड़ी हो जाओं, तुमसे शादी करनी है