जहां एक ओर सारिका और उनकी मां को छोड़कर उनके पिता चले गए थे तो वहीं दूसरी ओर सारिका की अपनी मां से भी नहीं बनती थीं। बताया जाता है कि सारिका को उनकी मां डोमिनेट करती थीं। जबकि अभिनेत्री की जो भी कमाई होती थी वो उनकी मां ही रख लिया करती थीं। इस वजह से सारिका का अपनी मां के साथ भी रिश्ता ठीक ठाक नहीं रहा। वहीं सारिका जिम्मेदारियों के बोझ तले स्कूल भी नहीं जा सकी थीं।
आपको बता दें कि इन्हीं सब बातों से परेशान होकर एक दिन सारिका ने अपनी मां का साथ छोड़ दिया और चेन्नई चली आईं। यहां, सारिका की लाइफ में एंट्री ली सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) ने जिसके बाद इनकी नजदीकियों के किस्से अक्सर सुनाई देने लगे थे। कमल हासन और सारिका लिव इन में रहने लगे थे। सारिका बिन शादी ही मां बन गई थीं। बेटी श्रुति हसन (Shruti Hasan) के जन्म के बाद उन्होंने अपने लिव-इन पार्टनर एक्टर कमल हसन (Kamal Haasan) से शादी की थी। शादी के बाद सारिका की एक और बेटी हुई, लेकिन कमल हसन से उनका विवाद बढ़ता गया और अंत में कमल उनसे अलग हो गए। हैरत की बात ये थी कि अलगाव के समय सारिका की बेटियों ने भी मां का साथ नहीं दिया था। सारिका इस ब्रेकअप से टूट गई थीं और बेहद मुश्किल से इससे बाहर आई थीं।
सारिका के निजी जीवन में कभी भी कुछ ठीक ठाक नहीं रहा। पहले पिता छोड़कर चले गए। फिर मां से परेशान होकर उन्होंने मां को छोड़ दिया। कमल संग उनकी शादी भी नहीं टिक सकी। वहीं तलाक के बाद उनकी दोनों बेटियों श्रुति और अक्षरा ने उनके साथ रहने से मना कर दिया था। आपको बता दें 70 और 80 के दशक में सारिका एक मशहूर अभिनेत्री हुआ करती थीं लेकिन कमल हसन से शादी करने के बाद इन्होंने सिनेमा जगत से मुंह मोड़ लिया। उन्होंने श्रीमान श्रीमती, सत्ते पे सत्ता, राज तिलक, तहान (2008), मनोरमा सिक्स फीट अंडर (2007), भेजा फ्राई (2007) और परजानिया (2005) जैसी फिल्मों में काम किया। परजानिया के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।