3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी-बड़ी आंखों में काजल लगाए इस क्यूट बच्चे का ‘तारक मेहता’ के जेठालाल से है खास कनेक्शन, पहचानना होगा मुश्किल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) शो 13 सालों से लोगों के घरों में खुशियां बांटने में लगा है. शो के सभी किरदार लोगों के जहन में बस चुके हैं. अक्सर ही शो के किरदारों की ऐसी फोटो सोशल मिडिया पर वायरल होती रहती है, जिनको लोग पहचान भी नहीं पाते. आज हम आपको शो के जेठा लाल के एक ऐसे ही करीबी किरदार की फोटो दिखाने जा रहे हैं, जिसको आप भी नहीं पहचान पाएंगे.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 7 Mar 2022, 4:05 PM IST

tarak_mehta_ka_oolta_chasma.jpg

बड़ी-बड़ी आंखों में काजल लगाए इस क्यूट बच्चे का 'तारक मेहता' के जेठालाल से है खास कनेक्शन

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) के जेठा लाल (Jetha Lal) यानी दिलीप जोशी और उनकी सोसाइटी 13 साल से लोगों का मनोरंजन कर रही है. शो में कई नए किरदार आए. कुछ किरदार बदल गए, लेकिन शो की लोकप्रियता कम नहीं हुई. शो को आज भी घर-घर में उसी हंसी खुशी के साथ देखा जाता है, जैसे पहले देखा जाता था. शो हमेशा टीआपी में बना रहता है. इसके अलावा शो के किरदार लोगों के जहन में ऐसे बस से गए हैं, जैसे उनके घर के ही सदस्य हों. अक्सर ही शो से जुड़े न किसी किरदार की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहती ही है.

शो के किरदार प्ले करने वाले एक्टर्स को भी लोग सोशल मीडिया पर काफी फॉलो करते हैं. आज हम आपको शो के एक ऐसे ही किरदार की बचपन की फोटो दिखाने जा रहे है, जिसको देखकर आप एक्टर को पहचान भी नहीं पाएंगे. आज हम आपको जिनके बचपन की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं शो में उनका जेठा लाल के साथ उनका रिश्ता काफी करीबी है. दरअसल, तारक मेहता शो में ‘बागा बॉय’ का किरदार निभाने वाले एक्टर तन्मय वैकारिया की बचपन की फोटो तेजी से वायरल हो रही है. फोटो में उनको पहचान पाना काफी मुश्किल हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: निरहुआ के रिक्शा पर सवार होना चाहते हैं कपिल शर्मा, पूछ लिया ऐसा सवाल एक्टर का चेहरा शर्म से हो गया लाल

तन्मय वैकारिया ‘बागा बॉय’ ने अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर शेयर की थी. फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है. तन्मय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. एक्टर आए दिन TMKOC से जुड़ी कई तस्वीरें अपने फैंस के साझा करते हैं. ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी होती हैं. तन्मय वैकारिया की इस फोटो को भी काफी पसंद किया गया था. फोटो पर काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स भी आ चुके हैं. तन्मय वैकारिया की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है. उनकी शेयर की गई फोटो वीडियो पर अच्छी संख्या में लाइक्स और कमेंट्स आते हैं.

बता दें कि TMKOC शो में बागा बॉय नट्टू काका के साथ नजर आया करते थे. दोनों ही जेठा की इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर काम करते थे. नट्टू काका और बागा की कैमेस्ट्री लाजवाब थी. वहीं दोनों जब जेठालाल से बात करते थे तो सेठजी का दिमाग खा जाते थे. इसके अलावा भी उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो प्लेन में बैठे नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'कर्मा के डॉक्टर Dang से लेकर तेज़ाब फ़िल्म के श्यामलाल तक', देखें अनुपम खेर का ये नया ट्रांसफॉर्मेशन वाला शर्टलेस अंदाज