3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निरहुआ के रिक्शा पर सवार होना चाहते हैं कपिल शर्मा, पूछ लिया ऐसा सवाल एक्टर का चेहरा शर्म से हो गया लाल

The Kapil Sharma Show : भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ (Nirahua) ने हाल में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो 'The Kapil Sharma Show' में पहुंचे थे, जहां उन्होंने कॉमेडियन कपिल के साथ जमकर मस्ती की और लोगों का जमकर मनोरंजन किया. इसी बीच कपिल शर्मा मे निरहुआ से एक ऐसा सवाल कर लिया कि वो उनका कोई जवाब ही नहीं दे पाए.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 7 Mar 2022, 12:49 PM IST

the_kapil_sharma_show.jpg

निरहुआ के रिक्शा पर सवार होना चाहते हैं कपिल शर्मा, पूछ लिया ऐसा सवाल एक्टर का चेहरा शर्म से हो गया लाल

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua)इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर फैंस के बीच छाए हुए हैं. उनकी फिल्म 'लल्लू की लैला' (Lallu Ki Laila) रिलीज हुई है. फिल्म को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है. इस फिल्म में निरहुआ के साथ एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amarpali Dubey) के अलावा यामिनी सिंह, कनक पांडे, सुशील सिंह, संजय पांडे और प्रकाश जायसी जैसे बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं. वहीं निरहुआ हाल में सभी के पसंदीदा कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो 'The Kapil Sharma Show' में पहुंचे.

शो में निरहुआ के साथ एक्टर और सांसद रवि किशन, एक्ट्रेस रानी चटर्जी और आम्रपाली दुबे भी नजर आईं. सभी ने शो में काफी धूम मचाई. कपिल शर्मा ने सभी स्टार्स के साथ जमकर मस्ती की. इसी बीच कपिल शर्मा मे निरहुआ से एक ऐसा सवाल कर लिया कि वो उनका कोई जवाब ही नहीं दे पाए और उनका चेहरा शर्म से लाल हो गया. कपिल शर्मा ने निरहुआ से पूछ लिया कि 'आपके रिक्शा में हमारे लिए जगह है या केवल लड़किया ही बैठ सकती हैं'. कपिल शर्मा का ये सवाल पूछने के बाद निरहुआ शर्माने लगे और वहां मौजूद सभी हंसने लगे. वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें:कपिल शर्मा शो पर पलाश सेन ने सुनाया मजेदार किस्सा, बताया कैसे पड़ा बैंड का नाम Euphoria

वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है. वीडियो में कष्णा अभिषेक उर्फ ब्यूटी पार्लर वाली सपना एक्टर और सासंद रवि किशन के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में सभी एक दूसरे के साथ काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं. कपिल शर्मा के शो में भोजपुरी स्टार्स का ये तड़का इस हफ्ते लगने वाला है. फैंस भी शो के इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा अगर निरहुआ के बारे में बात करें तो उन्होंने इन दिनों चुनावों में बीजेपी का जमकर प्रचार किया और साथ ही किसी ने किसी बात को लेकर विवादों में भी बने रहे.

यह भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर के साथ ऑडियंस में बैठा लड़का करना चाहता था ये हरकत, कपिल शर्मा ने लगाई फटाकर; बोला-'शर्म आनी चाहिए तुम्हें'