3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रद्धा कपूर के साथ ऑडियंस में बैठा लड़का करना चाहता था ये हरकत, कपिल शर्मा ने लगाई फटाकर; बोला-‘शर्म आनी चाहिए तुम्हें’

कॉमेडियन कपिल शर्मा के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में बॉलीवुड के ज्यादातर स्टार्स आते हैं, जिनके साथ कपिल काफी मस्ती करते हैं, लेकिन उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक शख्स पर काफी नाराज होते नजर आ रहे हैं. वीडियो में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर भी नजर आ रहे हैं.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 5 Mar 2022, 3:28 PM IST

173.jpg

श्रद्धा कपूर के साथ ऑडियंस में बैठा लड़का करना चाहता था ये हरकत, कपिल शर्मा ने लगाई फटाकर; बोला-'शर्म आनी चाहिए तुम्हें'

बॉलीवुड में जब भी कोई बड़ी-छोटी फिल्म रिलीज होती है तो उस फिल्म के स्टार्स अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन करते हैं. इसी के लिए वो कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में भी नजर आते हैं, जहां कपिल शर्मा उनके साथ जमकर मस्ती करते हैं और लोगों को काफी हंसाते हैं. उनके ऐसे तमाम वीडियो यूट्यूब पर देखने को मिल जाएंगे. इसी बीच कपिल शर्मा के शो से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक शख्स पर काफी नाराज होते नजर आ रहे हैं.

वीडियो में कपिल शर्मा के साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और एक्टर आदित्य रॉय कपूर भी नजर आ रहे हैं. दरअसल, ये वीडियो थोड़ा पुराना है. जब श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर अपनी फिल्म 'ओके जानू' के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे थे. तब वहां काफी सारे लोग मौजूद थे. वहीं ऑडियनश की भीड़ में से एक लड़का खड़ा होता है और श्रद्धा कपूर से हेल्लो कहता, जिसके बाद अपनी एक विश उनके सभी के सामने रखता है, जहां वो कहता है कि श्रद्धा कपूर के साथ वो सीन दोहराना चाहता है, जिसमें श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर जैकेट के अंदर सर डाल कर खड़े होते हैं.

यह भी पढ़ें:'मैं पहले ही बदनाम हो चुकी हूं और बदनाम ना कराओ', जब LIVE शो में छलका था सपना चौधरी का दर्द

शख्स की इस विश को सुनने के बाद कपिल शर्मा उसको ऐसा करने से मना करते हैं और काफी सुनाते भी हैं, जिसके बाद लड़का कहता है कि 'उसने जो जैकेट पहना है वो उसने तीन साल पहले खरीदा था सिर्फ इसलिए कि वो जब भी श्रद्धा कपूर से मिलेगा तो इस सीन को दोहराएगा'. इसके बाद कपिल शर्मा उससे कहते हैं कि 'तुम सामने से बहस कर रहे हो'. साथ ही वो बाकी लोगों से भी अपिल करते हैं इस तरह की विश वो नहीं कर सकते. इसके बाद लड़का बैठ जाता है, जिसके बाद कपिल गुस्से में कहते हैं कि 'पुलिस बुलाओ'.

कपिल की बात सुनकर लड़का थोड़ा डर जाता है. इसके बाद कपिल शर्मा हंसने लगते हैं और लड़के को स्टेज पर बुलाते हैं. फिल कपिल शर्मा लड़के को गले लगाते हैं और बोलते हैं कि 'यार तुम बहुत क्यूट हो, तुम पहले लड़के को जो मेरी बातों से डर गया वरना कोई नहीं डरता'. कपिल की ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर ठहाके लगाने लगते हैं.

VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: 'सब पूछते हैं बबीता जी कैसी हैं, कोई नहीं पूछता कि मैं कैसा हूं', जब बोलते-बोलते तारक मेहता के अय्यर हुए भावुक