
'सब पूछते हैं बबीता जी कैसी हैं, कोई नहीं पूछता कि मैं कैसा हूं', जब बोलते-बोलते तारक मेहता के अय्यर हुए भावुक
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' हर दिन देखे जाने वाला शो है. लोग इस शो को बेहद ज्यादा पसंद करते हैं. खास बात ये है कि ये शो पिछले 13 सालों से लोगों के परिवार का एक ऐसा हिस्सा बन चुका है, जो केवल चेहरों पर स्माइल लाने का काम करता है. शो के किरदारों को भी लोगों का काफी प्यार मिला है. कोई एक किरदार भी शो से अलग हो जाता है तो इसका सीधा असर शो पर देखने को मिलता है. इसके अलावा शो के कई किरदार तो ऐसे हैं जो बचपन से जवान हो चुके हैं. शो में आए दिन कई ट्विस्ट आते रहते हैं, जिसके चलते शो ट्रेंडिंग पर बना रहता है.
इसी बीच शो से जुड़े एक बेहद पुराने और पंसद किए जाने वाले किरदार 'अय्यर' यानी तनुज महाशब्दे का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में तनुज काफी भावुक नजर आ रहे हैं. वीडियो में वो बता रहे हैं कि लोग उनको उनके असली नाम से नहीं बल्कि शो के किरदार के तौर पर ही जानते हैं यानी उनको 'अय्यर' कह कर ही बुलाते हैं. इंटरव्यू में तनुज महाशब्दे कहते हैं कि 'मैं असल जीवन में भी 'अय्यर' बन गया हूं. मेरी आदतें, सोच, सब कुछ इस शो में मेरे निभाए जा रहे किरदार से ही प्रभावित हो चुका है. ये ऐसे हो गया है कि जब मैं घर आता हूं तो मुझे लगता है कि मैं काम पर हूं और जब मैं काम पर हूं तो मुझे ऐसा लगता है कि मैं घर पर हूं'.
इतना ही नहीं इंटरव्यू के दौरान भावुक होते हुए तनुज महाशब्दे भावुक कहते हैं कि ''अय्यर' काफी फेमस हैं, लेकिन तनुज नहीं हैं. मैं चाहूंगा कि अब तनुज महाशब्दे भी अय्यर की तरह ही फेमस हो. मेरी पहचान एक कॉमेडियन के तौर पर होती है जो एक कॉमेडी रोल प्ले कर रही है. मैं समझता हूं कि अय्यर एक बड़ा किरदार है और इसलिए काफी फेमस है, लेकिन मेरा मानना है कि लोगों को उस इंसान को भी जानना चाहिए जो अय्यर का किरदार निभा रहा है'. अपने काम के बारे में बात करते हुए तनुज महाशब्दे कहते हैं कि 'मैं बहुत खुश हूं कि मैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा पर एक एक्ट करता हूं'.
साथ ही तनुज आगे कहते हैं कि 'मैंने लिखना नहीं छोड़ा है, मैं अभी भी स्क्रिप्ट लिख रहा हूं, लेकिन मुझे अपनी पहचान TMKOC से मिली है. पहले मैंने छोटे-छोटे शोज, थिएटर किए हैं लेकिन मुझे पहचान नहीं मिली. मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मुझसे कहा गया कि ‘अय्यर' का किरदार आपको ही करना है. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के बाद मैं और शो करना पसंद करूंगा’. बता दें कि तनुज महाशब्दे तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शुरुआत से शो के साथ जुड़े हुए है. उन्होंने करीबन 13 सालों से सभी लोगो का मनोरंजन करते आ रहे है. जेठालाल और अय्यर की मीठी नोकझोक में दर्शको को काफी आनंद आती है.
Published on:
5 Mar 2022, 11:35 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.