3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कर्मा के डॉक्टर Dang से लेकर तेज़ाब फ़िल्म के श्यामलाल तक’, देखें अनुपम खेर का ये नया ट्रांसफॉर्मेशन वाला शर्टलेस अंदाज

Anupam Kher Birthday : बॉलीवुड में अपने जबरदस्त अभियन से अपनी दमदार पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपने इस खास मौके पर अभिनेता ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है, जिनको देखने के बाद उनके फैंस खुद को कमेंट्स कर पाने से नहीं रोक पा रहे हैं. अनुपम खेर ने इन तस्वीरों को ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों पर साझा किया है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 7 Mar 2022, 12:17 PM IST

anupam.jpg

'कर्मा के डॉक्टर Dang से लेकर तेज़ाब फ़िल्म के श्यामलाल तक', देखें अनुपम खेर का ये नया ट्रांसफॉर्मेशन वाला शर्टलेस अंदाज

बॉलीवुड इंडस्ट्री में खलनायक की भूमिका में जान फूंकने वाले दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपने करियर में 500 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है और आज भी वो फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं. अनुपम जल्द ही 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा भी वे कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. अनुपम खेर (Anupam Kher Birthday) ने अपनी फिल्मी करियर की शुरूआत विलने के तौर पर की थी. उन्होंने फिल्मों में ऐसे-ऐसे खलनायकों की भूमिका अदा कि है जिनके नाम से असल दुनिया भी कभी-कभी खौफ खा जाए. अनुपम खेर की गिनती उन शख्सियतों में की जाती है, जो अपने बात को एक दम बेबाक होकर रखते हैं.

फैंस के साथ साझा की ट्रांसफॉर्मेशन फोटो

वो सोशल मीडिया खास कर ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं. यूजर्स के साथ अपनी राय और बातों को साझा करते हैं. आज अपने जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं. फोटो में वो शर्टलेस नजर आ रहे हैं. एक्टर की इन फोटो और नए ट्रांसफॉर्मेशन को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं. इसके अलावा फैंस कमेंट्स कर उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और उनकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं. फोटो में वाकई अनुपम खेर को अंदाज काफी अलग नजर आ रहा है, जो काफी अट्रैक्टिव लग रहा है. अनुपम खेर ने इन तस्वीरों को ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों पर साझा किया है.

यह भी पढ़ें:Laal Dupatta में जंची सपना चौधरी, 20 घंटे में 10 लाख से ज्यादा बार देखा गया VIDEO

28 की उम्र में निभाया बाप का किरदार

अनुपम खेर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है. अनुपम खेन ने अपने करियर की शुरूआत फिल्‍म 'आगमन' से की थी. इसके बाद वो कई छोटी-बड़ी फिल्मों में अपने छोटे-बड़े किरदारों में नजर आते रहें. इसके बाद महेश भट्ट की फिल्म 'सारांश' में नजर आए थे. इस फिल्म की खास बात ये थी कि जब अनुपम खेर 28 साल के थे, लेकिन उन्होंने फिल्म में एक बूढ़े पिता का किरदार निभाया था. उस समय में ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म के लिए अनुपम खेर को पहले फिल्म फेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था. इसके बाद अनुपम खेर ने फिल्‍म 'कर्मा' में 'डॉ डैंग' किरदार निभाया था, जो आज भी लोगों के जेहन में ताजा है.

फिल्मों के लिए मिला राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार

अनुपम खेर नें फिल्‍मों में मांग के अनुसार लगभग हर तरह के किरदार निभाए हैं, जिनको दर्शकों का खूब प्यार मिला. साथ ही उन्‍हें फिल्‍म 'डैडी' और 'मैंने गांधी को न‍हीं मारा' के लिए राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार भी मिल चुका है. इसके अलावा भी उन्‍हें कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है. बता दें कि अनुपम खेर ने 'राम लखन', 'दिल', 'सौदागर', '1942 ए लव स्टोरी', 'रूप की रानी चोरों का राजा' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा वे 'बेंड इट लाइक बेकहम', 'ब्राइड एंड प्रिज्यूडाइस', 'द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसिज' और 'द अदर इंड ऑफ द लाइन' जैसी बड़ी फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा शो पर पलाश सेन ने सुनाया मजेदार किस्सा, बताया कैसे पड़ा बैंड का नाम Euphoria