ट्विंकल ने बताया था कि “मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। मैंने सफेद रंग का कुर्ता पहना था और बारिश से जुड़े गाने के लिए तैयार थी। इसी बीच गुरु दत्त की नकल करते हुए मेरे पास निर्देशक एक शॉल लेकर आए और उन्होंने मुझे वो ओढ़ा दी। उन्होंने मुझसे कहा, ‘अगर मैं आपको मंदाकिनी जैसा सीन करने के लिए कहूं तो आप क्या करोगे?” इस पर ट्विंकल ने निर्देशक को करारा जवाब दिया। उन्होंने जवाब में कहा, “मैंने उनसे कहा कि मैं दो बातें कहूंगी। पहली यह कि बिल्कुल नहीं और दूसरी यह कि आप राज कपूर नहीं हैं।” एक्ट्रेस ने इस बारे में आगे कहा, “उन्होंने न तो मुझसे कभी बात की, न मुझे दोबारा कास्ट किया और यह चीजें वाकई में बहुत भयानक थीं।”