1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन सितारों से रणबीर कपूर निभा रहे हैं दुश्मनी का रिश्ता, देखिए कौन-कौन इस लिस्ट में हैं शामिल

कहते हैं जब कोई एक बार रणबीर कपूर के दिल से उतर जाता है, तो वह दोबारा उसे भाव नहीं देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे रणबीर दुश्मनी का रिश्ता निभा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 30 Sep 2021, 4:29 PM IST

Know The Biggest enemies of Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor

नई दिल्ली: हैंडसम हंक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कपूर की गिनती बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में होती है। उनकी एक्टिंग और चॉकलेटी लुक के लोग दीवाने हैं। जहां रणबीर के लोखों चाहाने वाले हैं। वहीं, वो खुद कुछ लोगों को अपना दुशमन मानते हैं। कहा जाता है कि जब कोई एक बार रणबीर के दिल से उतर जाता है, तो वह दोबारा उसे भाव नहीं देते हैं। इतना ही नहीं वो उसकी शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते हैं। तो चलिए देखते हैं कि रणबीर के दुश्मनों की इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं।

कटरीना कैफ- एक समय था जब रणबीर कपूर और कटरीना कैफ रिलेशनशिप में थे और लगता था दोनों शादी कर लेंगे, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया। खबरों के अनुसार कैटरीना रणबीर के साथ जग्गा जासूस फिल्म को प्रमोट नहीं करना चाहती थी। जिसकी वजह से दोनों के बीच मनमुटाव हो गया।

सलमान खान- सलमान खान और रणबीर कपूर के बीच की काफी तगड़ी दुश्मनी है, जिसकी सबसे बड़ी वजह कैटरीना कैफ है। दरअसल पहले सलमान कैटरीना को डेट करते थे, लेकिन रणबीर उनके बीच में आ गए। कहते हैं कि सलमान रणबीर को थप्पड़ भी मार चुके हैं।

गोविंदा- रणबीर जब गोविंदा के साथ जग्गा जासूस फिल्म कर रहे थे, तब दोनों बीच खटपट हो गई थी। बात इतनी बिगड़ गई थी कि रणबीर को गोविंदा से माफी भी मांगनी पड़ी थी। इस घटना के बाद से दोनों के रिश्ते में आज भी वो बात नहीं है जो किसी सामान्य रिश्ते में होती है।

अनुराग बासु- फिल्म जग्गा जासूस रिलीज होने में काफी देर हो रही थी। जिसके चलते रणबीर की फिल्म डायरेक्टर अनुराग बासु से भी नोकझोंक हो गई थी। ये बात से रणबीर अनुराग से खफा हो गए थे। इस बात की खबर मीडिया तक में फैल गई थी।

रणवीर सिंह- बॉलीवुड में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को एक दूसरे का कॉम्पटीटर माना जाता है। जिसकी वजह से दोनों के बीच कोल्ड वार चलता रहता है। हालांकि दोनों पब्लिकली इस बात को खुलकर शो नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें: जब शाहरुख खान से पूछा गया, ऐसी चीज जो उनके पास है अमिताभ बच्चन के पास नहीं? किंग खान ने यूं दिया था जवाब