1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान खान को अपनी पहली फिल्म के लिए मिले थे सिर्फ इतने हजार, इस कारण सेट पर खा जाते थे 30 रोटियां

आज सलमान खान अपने मन के मुताबिक फीस चार्ज करते हैं, 55 साल की उम्र में भी फिट हैं। वहीं, एक वक्त था, जब उन्हें पहली फिल्म में महज कुछ हजार रुपये ही पेय किये गए थे। इसके अलावा वो सेट पर 30 रोटियां खा जाते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 30 Sep 2021, 3:11 PM IST

salman_khan1.jpg

Salman Khan and Bhagya shree

नई दिल्ली। Salman Khan's first film salary: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) आज का बॉलीवुड में बोलवाला है। वहीं, सलमान खान को देश ही नहीं दुनिया में भी लोग पहचानते हैं। सलमान खान बीते 32 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। लोग सलमान की एक्टिंग के साथ उनकी की पर्सनालिटी के भी दीवाने है।

जहां आज सलमान अपने मन के मुताबिक एक फिल्म के लिए फीस चार्ज करते हैं, 55 साल की उम्र में भी फिट हैं। वहीं, एक वक्त था, जब उन्हें पहली फिल्म में महज कुछ हजार रुपये ही पेय किये गए थे। इसके अलावा वो पतले होने के कारण सेट पर एक बार में 30 रोटियां खा जाते थे। आइये जानते हैं आगे का किस्सा।

दरअसल सलमान खान ने बॉलीवुड में मुख्य अभिनेता के रूप में साल 1989 में कदम रखा था। इससे पहले सलमान साल 1988 में आई फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' में एक छोटे से रोल में नजर आए थे। जिसमे अहम रोल में अभिनेत्री रेखा नजर आई थीं। सलमान की पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ थी, जो 29 दिसंबर 1989 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान के साथ एक्ट्रेस भाग्यश्री नजर आई थी। इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या द्वारा किया गया था।

सलमान ने एक बार अपने एक इंटरव्यू में इस फिल्म से जुड़ा किस्सा बताया था। उन्होंने बताया था कि, मैं करियर के शुरुआती दिनों में काफी दुबला-पतला था। जिसके कारण मैं बहुत परेशान था, मैं किसी भी तरह से अपना वजन बढ़ाना चाहता था। इसलिए मुझे जो कुछ भी शूटिंग के दौरान मिलता था मैं खा लिया करता था। मैं सेट पर एक बार 30 रोटियां और बहुत सारे केले खा जाया करता था।

आपको बता दें कि सूरज बड़जात्या के निर्देशन में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ सिर्फ 2 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई थी। सलमान खान को उनकी इस पहली फिल्म की कमाई 31 हजार रुपये दी गई थी। रिलीज के बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ दिए थे। दो करोड़ की लगात से बनी इस फिल्म ने 28 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में सलमना खान और एक्ट्रेस भाग्यश्री के साथ ही अभिनेता आलोकनाथ भी अहम रोल में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: जब शाहरुख खान से पूछा गया, ऐसी चीज जो उनके पास है अमिताभ बच्चन के पास नहीं? किंग खान ने यूं दिया था जवाब