Priyanka Chopra ने हाल ही दिए एक इंटरव्यू में इस वजह का खुलासा किया था कि वह बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड क्यों गई थीं। प्रियंका ने कहा था कि उनके खिलाफ बॉलीवुड में राजनीति होने लगी थी। उन्हें फिल्मों में साइडलाइन किया जाने लगा था। ऐसी नौबत आ गई थी कि प्रियंका बॉलीवुड से कहीं दूर भागना चाहती थीं। यही वजह है कि वह बॉलीवुड को छोड़कर हॉलीवुड की ओर चली गई। वह इंडिया तो आना चाहती है, लेकिन उनके मन में बॉलीवुड में कई लोगो को लेकर अभी भी खटास बरकरार है। प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद विदेश में ही घर बसा लिया।
प्रियंका के खुलासे के बाद कंगना रनौत ने करण जौहर पर धावा बोला और दावा किया था कि फिल्ममेकर ने प्रियंका को बैन कर दिया था। साथ ही एक्ट्रेस को इस हद तक हैरेस किया कि वह देश और फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने पर मजबूर हुईं। अब प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में विवेक अग्निहोत्री ने भी बोला है।
विवेक अग्निहोत्री हमेशा से ही बॉलीवुड माफिया और कैंप के खिलाफ बोलते आए हैं। उन्होंने प्रियंका के सपोर्ट में अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘जब इंडस्ट्री में बड़े लोग बुली करते हैं, दबंगई करते हैं तो कुछ उनके आगे घुटने टेक देते हैं, कुछ सरेंडर कर देते हैं। कुछ हिम्मत हारकर सब छोड़ देते हैं। वहीं कुछ ड्रग्स लेने लगते हैं तो कुछ अपनी जान भी गंवा देते हैं। बुली करने वाले लोगों के इस गैंग को हरा पाना या इससे लड़ना असंभव है। बहुत ही कम ऐसे हैं जो क्विट करके अपनी सफलता की अलग दुनिया बनाते हैं। और वही रियल लाइफ स्टार्स होते हैं।’
अजय देवगन की ‘भोला’ की रिलीज से पहले ही हुआ ‘भोला 2’ का ऐलान
वहीं अपूर्व असरानी ने प्रियंका को सपोर्ट करते हुए कहा कि ‘यह अच्छा हुआ कि प्रियंका ने बॉलीवुड छोड़ा और उनकी हालत परवीन बाबी या फिर सुशांत सिंह राजपूत जैसी नहीं हुई।’ उन्होंने यह भी ट्वीट किया, ‘आखिरकार प्रियंका चोपड़ा उस चीज का खुलासा किया, जिसके बारे में हर कोई जानता था, लेकिन कभी किसी ने एक शब्द नहीं कहा। न तो उदारवादी लोगों ने और ना ही नारीवादी लोगों ने। वो उन लोगों की जय-जयकार करते हैं, जिन्होंने उन्हें (प्रियंका चोपड़ा) को बहिष्कृत किया। उन राजाओं की जय-जयकार करते हैं, जिन्होंने एक्ट्रेस को बर्बाद कर दिया। प्रियंका का हॉलीवुड जाना एक बड़ी जीत है। उनका हश्र वैसा नहीं हुआ जैसा सुशांत सिंह राजपूत या फिर परवीन बाबी का हुआ था।’
वहीं अमाल मलिक ने भी प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट किया और आपबीती सुनाते हुए यह ट्वीट किया कि ‘जब मेरे फैंस मुझसे पूछते है कि आप और ज्यादा बॉलीवुड फिल्में क्यों नहीं करते हो, अब आपको इसका जवाब मिल गया होगा। आगे उन्होंने ये भी कहा कि बॉलीवुड के अंदर की सच्चाई जो है सबके सामने आनी ही चाहिए।’
शोभिता धुलिपाला संग लंदन में डिनर डेट कर रहे नागा चैतन्य की पकड़ी गई चोरी, जल्द करेंगे शादी
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का यह कदम अब क्या करवट लेगा। बॉलीवुड (Bollywood) पर प्रयंका की टिपणी को लेकर मामला काफी गरमा हो गया है। अब देखने वाली बात ये होगी कि देखने वाली बात यह होगी कि अमाल मलिक (Amaal Mallik), अपूर्व असरानी (Apurv Asrani), कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और अब विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) के बाद प्रियंका के सपोर्ट में कौन सी बॉलीवुड हस्ती खड़ी होती है। वैसे कंगना रनौत के लगाए आरोपों पर अभीतक करण जौहर को कोई रिएक्शन नहीं आया है। प्रियंका चोपड़ा ने 2012 में ‘इन माय सिटी’ सॉन्ग से इंटरनैशनल सिंगिंग डेब्यू किया। फिर 2016 में ‘गंगाजल’ फिल्म के बाद उन्होंने बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड की ओर रुख कर लिया था। प्रियंका जल्द ही दो प्रोजेक्ट्स ‘सिटाडेल’ और ‘लव अगेन’ में नजर आएंगी।