scriptजानवरों और पौधों पर अनुष्का शर्मा का भावुक पोस्ट, पढ़कर आपकी आंखे भी हो जाएंगी नम | we should be kind to animals plant species anushka sharma | Patrika News
बॉलीवुड

जानवरों और पौधों पर अनुष्का शर्मा का भावुक पोस्ट, पढ़कर आपकी आंखे भी हो जाएंगी नम

अनुष्का शर्मा ने सभी से जानवरों और पौधों की प्रजातियों के साथ अत्यंत दयालुता और समानता का व्यवहार करने का आग्रह किया है।

मुंबईJun 04, 2020 / 06:34 pm

Shaitan Prajapat

anushka sharma

anushka sharma

बॉलीवुड अभिनेत्री-निर्माता अनुष्का शर्मा ने सभी से जानवरों और पौधों की प्रजातियों के साथ अत्यंत दयालुता और समानता का व्यवहार करने का आग्रह किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि पृथ्वी के लिए मेरी इच्छा है कि काश हम पौधे और जानवरों की प्रजातियों को मानव प्रजाति के रूप में प्रकृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानें। हमें सभी जानवरों और पौधों की प्रजातियों के साथ दया और समानता का व्यवहार करना चाहिए।
Anushka sharma to work on webseries The Story of My Assassins
आपको बता दें कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, ऐसे में ‘एनएच 10’ स्टार लोगों से जानवरों और पौधों के प्रति सहानुभूति रखने का अनुरोध कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि काश, हम उन्हें अंत का साधन नहीं मानें, क्योंकि दिन के अंत में हम सब एक होते हैं। मैं एक क्लाइमेट वारियर हूं। क्या आप हैं? अनुष्का, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की पहल क्लाइमेट वारियर का समर्थन करने के लिए आगे आई हैं, जो ‘वन विश फॉर द अर्थ’ नामक एक अभियान के माध्यम से जलवायु के मुद्दों पर जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रही हैं।
Anushka sharma to work on webseries The Story of My Assassins
अनुष्का के अलावा बिग बी और अक्षय कुमार ने भी अभिनेत्री के पहल का समर्थन किया। बिग बी ने ट्वीट करते हुए जलवायु परिवर्तन के प्रति परिवार के सदस्यों और समुदायों को जागरूक करने का प्रण लिया। वहीं अक्षय ने एक वीडियो साझा करते हुए जलवायु परिवर्तन के बारे में बात की।
Anushka sharma to work on webseries The Story of My Assassins

पिछले दिनों केरल में एक गर्भवती हथिनी सामने कुछ लोगों ने पटाखों से भरा अनानास रख दिया। हथिनी उसे ये समझकर खा गई कि इंसानों ने उसे कुछ खाने को दिया है, लेकिन जैसे ही उसने उस अनानास को मुंह में लिया पटाखे फूटने लगे। हथिनी बुरी तरह से घायल हो गई फिर उसकी मौत हो गई। अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। अनुष्का ने द टेड स्टोनर नाम के इंस्टाग्राम पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पर रीपोस्ट किया और केरला के सीएम दफ्तर को टैग करते हुए लिखा, ‘हम सभी सीएमओ केरला से ये आग्रह करते हैं कि गुनहगारों को खोजकर इस इस क्रूर अपराध के लिए उन्हें सजा दिलवाएं।’
Anushka sharma to work on webseries The Story of My Assassins

Home / Entertainment / Bollywood / जानवरों और पौधों पर अनुष्का शर्मा का भावुक पोस्ट, पढ़कर आपकी आंखे भी हो जाएंगी नम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो