
Amitabh Bachchan and Hema Malini
नई दिल्ली: आज के समय में एक्ट्रेस को लेकर बॉलीवुड में काफी बदलाव आ गया है, आज जहां एक्ट्रेस शादी या बच्चा होने के बाद भी फिल्में कर रही हैं। वहीं, पहले ऐसा बिलकुल भी नहीं था। पहले शादी होते ही एक एक्ट्रेस का करियर खत्म हो जाता था। फिल्म में उनकी अहमियत खत्म हो जाती थी और उन्हें साइड रोल मिलने लगते थे। कई एक्ट्रेस इस दर्द को सह चुकी हैं। उन्हीं में शामिल हैं बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी।
हेमा मालिनी ने खुद किया खुलासा
हेमा मालिनी और अमिताभ जब भी साथ आए तो दर्शकों ने उन पर खूब प्यार लुटाया। दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया। लेकिन जैसे ही हेमा की शादी हो गई तो मेकर्स उन्हें अमिताभ की मां का रोल देने लगे थे। अमिताभ ही नहीं बल्कि जितेंद्र की मां का रोल भी ऑफर किया गया था। इस बात का खुलासा हेमा मालिनी ने सिमी गरेवाल के साथ एक इंटरव्यू में किया था।
हेमा मालिनी ने बताया था कि पहले हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शादी के बाद ही मां के रोल ऑफर होने शुरू हो जाते थे। पहले आपने जिनके साथ बतौर हीरोइन काम किया है। शादी के अगले दिन आपको उनकी मां के रोल निभाने के लिए कहा जाता था। शादी के बाद मेरे साथ भी ऐसा हुआ था जब मुझे जितेंद्र की मां बनने का ऑफर दिया गया। यहां तक कि मेकर्स चाहते थे कि मैं अमिताभ बच्चन की भी मां बनकर फिल्म में काम करूं।
मेकर्स मुझे दिलासा देते थे
हेमा ने बताया था कि 'मेकर्स मुझे दिलासा देते थे कि वो बेटे और पिता दोनों का किरदार निभा रहे हैं, इसलिए आपको उनकी मां का किरदार निभाना है। लोग मुझे ये रोल ऐसे ऑफर करते थे जैसे मैं ही मदर इंडिया बनने जा रही हूं, लेकिन मैं मुस्कराते हुए कहती थी कि मुझे ये नहीं करना है। हेमा ने बताया था कि अगर कोई मुझे लेकर फिल्म बनाना चाहता है जो मैं आज हूं तो कोई बात नहीं, लेकिन रोल मुझ पर केंद्रित होना चाहिए।
हेमा ने बताया था कि ऐसा सिर्फ हीरोइनों के साथ ही होता है। हीरो के साथ बिल्कुल नहीं होता। बता दें कि हेमा मालिनी अमिताभ संग 'बागबान', 'सत्ते पे सत्ता', 'शोले', 'दोस्ताना', 'त्रिशूल' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकीं हैं।
Updated on:
25 Nov 2021, 12:36 PM IST
Published on:
25 Nov 2021, 11:53 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.