2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब रेखा ने कहा एक मर्द के करीब आने के लिए जरूरी है ये काम

रेखा ने एक जमाने में ऐसे-ऐसे बयान दिये जो अपने समय के हिसाब से काफी बोल्ड थे। रेखा के इन बोल्ड बयानों के कारण उनकी निजी जिंदगी भी काफी प्रभावित रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 20 Dec 2021, 12:29 AM IST

rekha.jpg

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रेखा को कौन नही जानता। 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रही रेखा करोड़ो दिलों पर राज करती हैं। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रेखा 67 साल की हो गई हैं। जितनी चर्चा फिल्मों में उनके दमदार अभिनय की होती है, उतने ही किस्से और गॉसिप निजी जीवन को लेकर भी सिनेप्रमियों की जुबान पर रहते हैं। रेखा एक है, लेकिन उनसे जुड़े किस्से अनेक हैं! वह जब नंबर वन अभिनेत्री हुआ करती थीं उस वक्त भी रेखा उतनी ही लोकप्रिय थीं, जितनी की अब हैं।

उनके जीवन से जुडे सच आज भी लोगों को सही-सही नहीं पता। उनके लव-अफेयर, शादी, ब्रेकअप और मांग में सिंदूर भरने तक की कहानी के बारे में कुछ भी पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है! रेखा ने एक इंटरव्यू में बताया कि शुरू-शुरू में उन्हें गॉसिप समझ ही नहीं आता था। यासिर उस्मान (Yasser Usman) की किताब के मुताबिक एक इंटरव्यू के दौरान रेखा ने कहा- आप एक मर्द के करीब। बेहद करीब नहीं आ सकते। अगर आप उसके साथ सेक्स नहीं करते। किसी और से ये तक कहा। कि ये महज़ इत्तेफाक है कि मैं अभी तक प्रेग्नेंट नहीं हुई. रेखा विवाह से पहले भी सेक्स को उचित ठहराती थी।

यह भी पढ़ें- नॉक-नॉक क्वीन के नाम से फेमस होने पर भड़क उठी सारा अली खान, कही ये बात

दरहसल रेखा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'आप एक मर्द के करीब... बेहद करीब तब तक नहीं आ सकते जब तक आप उसके साथ सेक्स नहीं करते।' हालांकि, शादीशुदा रिश्ते की गाड़ी पटरी पर चलाए रखने के लिए शारीरिक कनेक्ट होना बेहद जरूरी है लेकिन जिन रिश्तों में इमोशनल कनेक्शन मिसिंग होता है, वहां फिजिकल इंटीमेसी सिर्फ मर्दों को रिझाने का पैंतरा बन जाती है। इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि इस तरह के बयान उनकी ऐसी इमेज बना देंगे जिससे निकलना उनके लिए मुश्किल हो जाएगा धीरे-धीरे रेखा को अंदाजा हुआ कि उनके बयानों के गलत तरीके से लिया जा रहा है। एक इंटरव्यू में रेखा ने कहा-लोग बोलते थे रेखा बहुत फ्रेंक पर्सन है। रेखा पटाखा है।

लेकिन मुझे इससे ज्यादा कुछ फर्क नहीं पड़ा लेकिन बाद में मुझे महसूस हुआ, मैं जो कहूं उसका उल्टा ही। मिर्च-मसाला लगा हुआ आर्टिकल मेरे सामने परोसा जा रहा है। जो कि मैं बिल्कुल भी नहीं हूं। साल 75…76 के बाद मैंने सोचा की लोगों से बात ही नहीं करनी चाहिए. सब फिजूल है। क्योंकि हम जो कहें वो तो लिखते ही नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- आमिर खान की तीसरी शादी के कारण Depression में बेटी Ira Khan? क्या हैं पूरा मामला