4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब अनिल कपूर से फैन ने पूछ जवान रहने का राज तो अनिल कपूर ने कहा सांप का खून पीता हूं

64 साल के अनिल कपूर (Anil Kapoor) अभी भी जवान नज़र आते हैं। वो काफी फिट भी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 3 Dec 2021, 12:36 AM IST

anil-kapoor-ed.jpg

अनिल कपूर(Anil Kapoor) बॉलीवुड के उन एक्टर्स (Bollywood Actor) में से एक हैं, जिनको देखकर लगता है कि उनकी उम्र समय के साथ बढ़ने के बजाए घट रही है। अनिल कपूर(Anil Kapoor) की जवानी को लेकर सालों से चर्चा चली आ रही है। फैंस अनिल कपूर(Anil Kapoor) की जवानी का राज जानना चाहते हैं, तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अनिल कपूर(Anil Kapoor) के नाम पर कही गई किसी भी बात को मान लेते हैं। एक बार अरबाज खान (Arbaz Khan) के टॉक शो Pinch में अनिल कपूर(Anil Kapoor) ने शिरकत की। शो में अरबाज़ ने अनिल कपूर को एक वीडियो दिखाई जिसमें उनके फैंस एक्टर के यंग होने की तारीफ कर रहे थे।
इस शो पर अनिल कपूर(Anil Kapoor) ने अपनी लाइफ से जुड़े कई मजेदार सवालों के जवाब दिए। अनिल कपूर(Anil Kapoor) ने उन लोगों को भी जवाब दिया जो ये कहते हैं कि यंग दिखने के लिए वह हमेशा प्लास्टिक सर्जन के साथ ही रहते हैं और सांप का खून पीते (drinking snake blood) हैं।

अनिल को इन कमेंट्स पर विश्वास नहीं हुआ और वो अरबाज से बोले-ये जेनुइन हैं कि आप लोगों ने पैसे दे के लोगों से ये बुलवाया। अरबाज ने उन्होंने भरोसा दिलाया कि ये कमेंट्स सच हैं। इसके बाद अनिल इस ट्रोलिंग पर जवाब देकर कहते हैं-मैंने लाइफ में काफी कुछ अचीव किया है तो ये मुझे अच्छा दिखने में मदद करता है। हर कोई लाइफ में अप्स और डाउन से गुजरता है लेकिन मैं खुशनसीब हूं, मैं ब्लेस्ड हूं। मुझे लगता है कि एक व्यक्ति के पास दिन के 24 घंटे होते हैं और अगर आप एक घंटे भी अपने केयर नहीं कर सकते तो फिर क्या मतलब है?

इसके अलावा अरबाज ने अनिल को बताया कि एक फैन ने उनसे सवाल किया- अनिल की जवानी का राज क्या है। इस सवाल पर अनिल ने जवाब दिया- बहुत दिया देने वाले ने तुझको, आंचल ही न समाए तो क्या कीजे

इसके बाद अरबाज़ अनिल को उनके परिवार बेटी और मां पर किए गए कमेंट्स पढ़कर सुनाते हैं जो काफी बुरे होते हैं, लेकिन अनिल इन कमेंट्स पर बिल्कुल भी गुस्सा नहीं होते बल्कि आराम से जवाब देते हैं। अरबाज़ कमेंट पढ़कर सुनाते हैं, 'कुछ तो शर्म करो... मुझे लगता है पापा और बेटी दोनों बेशर्म है ये पैसों के लिए कुछ भी कर सकते हैं’। अरबाज ये कमेंट पढ़कर अनिल से पूछते हैं कि आप इनपर क्या कहना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें-जब ससुराल पहुंचकर काजोल ने अजय की मां को नहीं कहा मां, जानें फिर क्या हुआ

हाल ही में अनिल कपूर अपनी बेटी के कारण लाइम लाइट में आए थे, जब उनकी बेटी रिया ने करन बूलानी से शादी की थी। इस फंक्शन में अनिल कपूर स्टाइलिश कपड़ों में नजर आए थे और फैंस उन्हें देखकर काफी खुश हुए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल जल्द ही फिल्म 'जुग-जुग जियो' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ वरुण धवन, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें-क्या कैटरीना-विक्की की शादी में सलमान खान नहीं होगें शामिल

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन