24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब आशा भोसले ने हिमेश रेशमिया को दी थप्पड़ मारने की धमकी

बॉलीवुड की महान गायिका आशा भोसले ने एक बार गायक-संगीतकार हिमेश रेशमिया को थप्पड़ मारने की धमकी दी थी। इसकी वजह थी हिमेश का ये कहना कि उनकी तरह संगीतकार आर डी बर्मन भी कई बार नाक से गाते थे। इस बयान से आशा भोसले नाराज हो गई थीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 8 Jun 2021, 11:30 PM IST

asha_bhosly.png

मुंबई। बॉलीवुड संगीत जगत की जानीमानी हस्ती आशा भोसले ने एक बार गायक-संगीतकार हिमेश रेशमिया को थप्पड़ मारने की धमकी दे दी थी। असल में हिमेश ने अपनी गायकी के बारे में बोलते हुए कह दिया था कि संगीतकार आर डी बर्मन भी कभी-कभार नाक से गाया करते थे। इससे नाराज आशा भोसले ने थप्पड़ मारने की बात कह दी थी। हालांकि बाद में हिमेश ने माफी मांगी थी।

आर डी बर्मन से की अपने गाने की स्टाइल की तुलना
दरअसल हुआ यूं कि एक बातचीत में हिमेश बता रहे थे कि गाने की जरूरत के हिसाब से वे कभी-कभार नाक से गाते हैं। इसके उदाहरण के रूप में उन्होंने 'आशिक बनाया आपने' गाने का जिक्र किया। हिमेश के मुताबिक हाई पिच के सॉन्ग में नेजल वॉयस का टच आ जाता है और ऐसा महान संगीतकार आर डी बर्मन के साथ भी होता था। हिमेश के बयान को यूं लिया गया कि वे कहना चाहते हों कि उनका नाक से गाने पर ट्रोलिंग होना सही नहीं है, क्योंकि आर डी बर्मन भी ऐसा करते थे। हिमेश के इरादों को समझ सिंगर आशा भोसले ने उन्हे थप्पड़ लगाने की बात कह दी थी।

यह भी पढ़ें : Salman khan के एक सवाल ने बदल दी Himesh Reshammiya की जिंदगी, नाक से गाने के लिए मशहूर है ये सिंगर

बयान पर मांगी माफी
जब विवाद बढ़ गया तो हिमेश को लगा कि उनसे गलती हो गई है। बाद में उन्होंने अपने बयान पर माफी मांग ली थी। आशा भोसले ने भी उन्हे माफ कर दिया। बाद में वे हिमेश रेशमिया के साथ एक संगीत कार्यक्रम में जज के रूप में नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें : 300 गानों के साथ बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आने वाले है Himesh Reshammiya, लॉकडाउन में किया इसे तैयार

गौरतलब है कि आशा भोसले ने फिल्मों में 10 हजार से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं। आशाजी ने कई ऐसे गाने गाए हैं, जो हिंदी फिल्मों के लिहाज से मील का पत्थर माने जा सकते हैं। पिछले दिनों इंडियन आइडल 12 की कंटेस्टेंट शनमुख प्रिया को आशाजी का गाया हुआ गाना 'चुरा लिया है' गलत तरीके से गाने को लेकर ट्रोल किया गया था।

हिमेश रेशमिया सिर्फ सिंगर और कम्पोजर होने के साथ अब निर्माता भी बन गए हैं। साल 2007 में फिल्म 'आपका सुरूर' से एक्टिंग करियर शुरू करने वाले हिमेश ने बॉलीवुड को कई हिट गाने दिए हैं। फिलहाल वे सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में बतौर जज नजर आते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग