scriptक्या Alia Bhatt ने कंगना रनौत पर साधा निशाना? कहा- ईर्ष्या घृणा और कृतज्ञता की कमी के कारण… | Did Alia Bhatt target Kangana Ranaut? Said jealousy due to hatred | Patrika News
बॉलीवुड

क्या Alia Bhatt ने कंगना रनौत पर साधा निशाना? कहा- ईर्ष्या घृणा और कृतज्ञता की कमी के कारण…

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें अनफॉलो भी कर दिया। इस बीच अब एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ईर्ष्या को लेकर बात कही है।

नई दिल्लीJul 30, 2020 / 09:10 pm

Sunita Adhikari

alia_bhatt.jpg

Alia Bhatt Kangana Ranaut

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के लिए यह साल कुछ अच्छा जाता नहीं दिख रहा है। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद से पूरा बॉलीवुड कटघरे में है। फैंस ने सोशल मीडिया पर बायकॉट स्टार कि़ड जैसे अभियान चलाए। जिसमें सबसे ज्यादा आलिया भट्ट (Alia Bhatt), सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) को ट्रोल किया गया। इन एक्ट्रेसेज़ ने ट्रोलिंग से परेशान होकर अपना कमेंट सेक्शन भी ऑफ कर दिया था। वहीं, आलिया भट्ट को कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें अनफॉलो भी कर दिया। इस बीच अब एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ईर्ष्या को लेकर बात कही है।
दरअसल, हाल ही में आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम (Alia Bhatt Instagram) पर एक स्टोरी शेयर की थी। इसमें एक Quote लिखा हुआ था कि ‘ईर्ष्या वास्तव में घृणा और कृतज्ञता की कमी के कारण होता है।’ उनके इस पोस्ट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। क्योंकि इन दिनों एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आलिया भट्ट पर सीधे तौर पर निशाना साध रही हैं। ऐसे में यह भी माना जा रहा था कि कहीं उनका यह पोस्ट कंगना के लिए तो नहीं है।
बता दें कि हाल ही में जब आलिया भट्ट ने अपनी बचपन की तस्वीर पोस्ट की थी, जिसपर कई सेलेब्स ने कमेंट किया। ऐसे में कंगना रनौत की टीम ने एक ट्वीट कर लिखा, ‘इनमें से एक ने भी सुशांत के लिए इंसाफ नहीं मांगा है और आज एक डम्ब बिम्बो के फोटो पर सारी इंडस्ट्री उतर आई है तालिया बजाते हुए। वाह रे इंडस्ट्री।’ इसके साथ एक और ट्वीट कंगना ने किया, सुशांत की बहन ने एक्टर के बचपन की फोटो शेयर की थी। लेकिन इनमें से किसी ने भी सुशांत के क्यूटनेस पर कोई कमेंट नहीं किया। क्या सुशांत बचपन में क्यूट नहीं थे?
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1287999809735991297?ref_src=twsrc%5Etfw
इसके बाद कंगना ने लोगों से पूछा कि आप ही बताइए कि दोनों में से कौन ज्यादा क्यूट है? आपको बता दें कि कंगना रनौत सुशांत की मौत के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री पर हमलावर रही हैं। एक के बाद एक कंगना ने कई लोगों को कटघरे में खड़ा किया। हाल ही में जब मुंबई पुलिस ने करण जौहर के प्रोडक्शन के सीईओ को पूछताछ के लिए बुलाया था तब भी कंगना ने मुंबई पुलिस पर निशाना साधा था कि करण जौहर से पूछताछ क्यों नहीं हो रही है।
https://twitter.com/MumbaiPolice?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Entertainment / Bollywood / क्या Alia Bhatt ने कंगना रनौत पर साधा निशाना? कहा- ईर्ष्या घृणा और कृतज्ञता की कमी के कारण…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो