scriptराकेश टिकैत की चेतावनी, चीनी मिलों ने नहीं लिया गन्ना तो डीएम ऑफिस में डालेंगे | bharatiya kisan union protest against sugar mill in budaun news | Patrika News
बदायूं

राकेश टिकैत की चेतावनी, चीनी मिलों ने नहीं लिया गन्ना तो डीएम ऑफिस में डालेंगे

टिकैत ने कहा कि आज गरीब किसान का गन्ना माफिया खरीद रहे हैं। सरकारी व्यवस्था खराब है।

बदायूंMar 23, 2018 / 05:43 pm

मुकेश कुमार

किसान नेता
बदायूं। जिले में गन्ना किसानों ने किसान नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में शुक्रवार को अपनी समस्याओं को लेकर हुंकार भरी। किसानों ने मालवीय आवास पर एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर चेतावनी दी है कि अगर उनका गन्ना चीनी मिलों पर नहीं लिया गया तो वे लोग गन्ना डीएम कार्यालय में डालेंगे।

जिला प्रशासन की दी चेतावनी
शहर के मालवीय आवास गृह पर भारतीय किसान यूनियन ने धरना प्रदर्शन किया। जिसमें किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने गन्ना किसानों की समस्यों को लेकर प्रशासन को चेताया। उन्होंने कहा कि अगर किसानों का गन्ना चीनी मिलों ने नहीं लिया तो वे डीएम कार्यालय में गन्ना डालेंगे। टिकैत ने कहा कि आज गरीब किसान का गन्ना माफिया खरीद रहे है। सरकारी व्यवस्था खराब है। योगी सरकार में किसानों के लिए कोई पॉलिसी नहीं बनाई गई है।
ये भी पढ़ें- ब्लू व्हेल के बाद एक और ‘मौत’ का गेम, सेकंड स्टेज पार करते ही छात्रा ने दी जान

नेशनल एग्रीकल्चर पॉलिसी बनाने की मांग
एक सवाल के जवाब में राकेश टिकैत ने कहा कि देश में नेशनल एग्रीकल्चर पॉलिसी बने। किसानों से संबंधित 18 मंत्रालयों की एक कमेटी बने। तभी किसानों की समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का दावा कि किसानों कि 2022 तक आय दोगुनी करेंगे, लेकिन उनकी सरकार खुद 2019 तक है तो वो 2022 की योजना कैसे बता सकते हैं।

‘किसानों पर कर्जा बढ़ा रही सरकार’
राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों का कर्जा माफ नहीं बल्कि और कर्जे में डुबो रही है। उन्होंने कहा कि किसान को कर्जा नहीं फसल का उचित दाम चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि 27 मार्च को एनसीआर में बड़ा आंदोलन करेंगे। 10 वर्ष पुराने ट्रैक्टर को सरकार ने एनजीटी के आदेश पर हटाने का निर्णय लिया है अब सरकार हमारे पुराने ट्रैक्टर ले और नए किसान को दे।

Home / Budaun / राकेश टिकैत की चेतावनी, चीनी मिलों ने नहीं लिया गन्ना तो डीएम ऑफिस में डालेंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो