scriptअजब-गजब : पिता ने बेटे की पत्नी से रचाई शादी, अब ‘सौतेली मां’ बनी पत्नी | father married his son's ex wife in badaun | Patrika News
बदायूं

अजब-गजब : पिता ने बेटे की पत्नी से रचाई शादी, अब ‘सौतेली मां’ बनी पत्नी

RTI से पिता के बारे में मांगी गई जानकारी मिलने पर युवक रह गया हक्का-बक्का। पत्नी को वापस पाने के लिए बेटे ने थाने में की शिकायत।

बदायूंJul 04, 2021 / 05:11 pm

lokesh verma

azab-gazab.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बदायूं. यूपी के बदायूं में रिश्तों का बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बता दें कि एक पिता ने अपने ही बेटे की पत्नी से शादी कर ली है। अब बेटे की पत्नी उसकी मां बन गई है। इतना ही नहीं उसका एक भाई भी है, जो उसके पत्नी से पैदा हुई संतान है। यह हैरान कर देने वाला खुलासा बेटे द्वारा दायर की गई आइटीआई में हुआ है। बेटे ने अपने पिता की जानकारी के लिए जिला पंचायत कार्यालय में आरटीआई लगाई थी। फिलहाल उसके पिता घर से अलग संभल जिले में रह रहे हैं।
यह भी पढ़ें- आगरा में धर्मांतरण का केस : होटल की मालकिन का उत्पीड़न, आदित्य आर्य बन आरिफ ने किया दुष्कर्म

दरअसल, पिता की जानकारी हासिल करने के लिए आरटीआई लगाने वाले बेटे की शादी 20216 में हुई थी। शादी के दौरान दोनों नाबालिग थे। शादी होने के मात्र छह महीने बाद ही दोनों अलग हो गए। उस दौरान दोनों को समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन लड़की ने यह कहते तलाक लेने की बाद कही कि लड़का शराबी है। इसके बाद बेटे को छोड़कर पिता भी कहीं बाहर रहने लगे और उसे पैसे भेजने भी बंद कर दिए। इसी बीच बेटे का जानकारी मिली कि उसके पिता ने ही उसकी पत्नी से शादी कर ली है तो उसके पैरों तले जैसे जमीन ही न रही।
इसके बाद युवक सीधा बिसौली थाने पहुंचा अपनी शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि शनिवार को इस मामले में दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौते का प्रयास किया गया। इस दौरान पिता पुत्र दोनों आक्रोशित नजर आए। इस मामले में सर्किल ऑफिसर विनय चौहान ने बताया कि युवक की शिकायत पर पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। हालांकि लड़की ने युवक के पास लौटने से साफ इनकार किया। उसका कहना है कि वह अपने वर्तमान पति के साथ खुश है और उन्हीं के साथ रहना चाहती है।
चौहान ने बताया कि पहली शादी के कोई दस्तावेज नहीं दिए गए हैं। इसलिए केस दर्ज नहीं हो सकता है। दोनों पक्षों में समझौते के लिए अगले सत्रों की सुनवाई को देखते नोटिस भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि युवक के 40 वर्षीय पिता सफाई कर्मचारी हैं।

Home / Budaun / अजब-गजब : पिता ने बेटे की पत्नी से रचाई शादी, अब ‘सौतेली मां’ बनी पत्नी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो