'सूर्य' के समान 'टैक्स'
वीडियो में कुमार विश्वास कहते हैं कि जब भगवान राम ने भरत से कहा था कि हमें कर ऐसे लेना चाहिए जैसे सूर्य, इस दुनिया से कर लेता है। यानी सूर्य कर के रूप में पानी सोखता है। वो समुद्र से पानी सोखता है, नदी से, नालों से, ग्लास आदि से जल को सोख लेता है और फिर उसी पानी को बारिश के रूप में अन्य जगहों पर बरसा देता है जहां पानी की जरूरत है। इसी प्रकार से कर लगाया जाना चाहिए और उसका उपयोग भी ऐसे ही किया जाना चाहिए।