टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं
निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने कहा कि जब दुनिया इतने बड़े संकट का सामना कर रही है तो सभी की नजरें भारत पर हैं। ऐसे में हमें अपने करदाताओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बजट में मौजूदा टैक्स स्लैब (Income Tax Slab in Budget) में कोई बदलाव नहीं किया। अगर आपकी सैलरी या इनकम 2.5 लाख रुपये है तो इसे सरकार द्वारा कर मुक्त रखा गया है। यह पुराने और नए दोनों सिस्टम में एक समान है। वहीं 2.5 लाख रुपये से 5 लाख तक की आय पर पहले की तरह की 5 फीसदी टैक्स लगाया गया है। वहीं जिन लोगों की आय 5 लाख रुपये से 7.5 लाख रुपये तक है उन पर 10 फीसदी टैक्स लगाया गया है। जिनकी इनकम 7.5 लाख से 10 लाख रुपये तक है उन्हें 15 फीसदी टैक्स चुकाना होगा। वहीं, वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि NRI लोगों को इस बार डबल टैक्स सिस्टम से छूट दी जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि स्टार्ट अप को जो कर देने में शुरुआती छूट दी गई थी, उसे 31 मार्च, 2022 तक बढ़ाया गया है।