scriptइस भाजपा सांसद ने खुद हथौड़ा लेकर गिरा दी डीएम कॉलोनी की दीवार, डीएम ने दर्ज कराई एफआईआर- देखें वीडियो | Bulandshahr BJP MP Bhola Singh Break DM Colony Wall News | Patrika News
बुलंदशहर

इस भाजपा सांसद ने खुद हथौड़ा लेकर गिरा दी डीएम कॉलोनी की दीवार, डीएम ने दर्ज कराई एफआईआर- देखें वीडियो

बुलंदशहर में भाजपा नेता और प्रशासन आमने-सामने आ गया है

बुलंदशहरNov 12, 2018 / 04:34 pm

sharad asthana

Bulandshahr

इस भाजपा सांसद ने खुद हथौड़ा लेकर गिरा दी डीएम कॉलोनी की दीवार, डीएम ने दर्ज कराई एफआईआर- देखें वीडियो

बुलंदशहर। जिले में भाजपा नेता और प्रशासन आमने-सामने आ गया है। रविवार को भाजपा सांसद भाेला सिंह समेत कई भाजपाइयों ने डीएम कॉलोनी की दीवार को गिरा दिया था। इस मामले में भाजपा सांसद डॉ. भोला सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रात को ही प्रशासन ने दीवार कॉलोनी का निर्माण फिर से शुरू करा दिया तो भाजपाई धरने पर बैठ गए। सोमवार सुबह फिर दीवार का निर्माण कराया गया।
यह भी पढ़ें

बुलंदशहर में इस तेजतर्रार डीएम ने बनवाई थी अपनी कॉलोनी की दीवार, भाजपा सांसद ने हथौड़ा लेकर गिरा दी- देखें वीडियो

रोशन जैकब ने कराया था निर्माण

इस दीवार का निर्माण पूर्व डीएम रोशन जैकब ने करवाया था। उन्‍होंने अगस्‍त में कॉलोनी के पिछले हिस्‍सों में यह दीवार बनवाई थी। डीएम काॅलोनी में सभी अधिकारी रहते हैं। अन्य कॉलोनी वासियों के आवागमन को रोकने के लिए यह दीवार बनाई गई थीं। रविवार सुबह भाजपा सांसद समेत अन्‍य भाजपाइयों ने ट्रॉली और हैमर से इसे तोड़ दिया। इस मामले में भाजपा सांसद भोला सिंह, जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल समेत 35-40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सांसद भोला सिंह का कहना है क‍ि अगर उन पर और भी मुकदमे लिखे जाएं तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। जनता के हित के लिए दीवार तोड़ी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो