दरअसल, शुक्रवार शाम को बुलंदशहर में जबरदस्त चक्रवाती तूफान आया। फिर उसके बाद मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने जनपद की स्याना, अनूपशहर और डिबाई तहसील के 65 हजार 476 किसानों की 33% से अधिक गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। फसल का नुकसान होने से किसानों की कमर टूट गई। किसी को बच्चों के स्कूल की फीस देनी थी, तो किसी को बिटिया की शादी करनी थी।