दरअसल, शामली झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव ढोकपुरा में होली के दिन तमंचे से फायरिंग करते हुए एक युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोरे हुए थी। जैसे ही मामला शामली पुलिस के संज्ञान में आया तो, तत्काल उन्होंने वीडियो की आईटी टीम से जांच कराते हुए युवक की शिनाख्त के लिए एसपी विनीत जयसवाल ने झिंझाना पुलिस को आदेश दिए और इसके साथ ही पुलिस की दो विशेष टीमों का युवक की गिरफ्तारी के लिए गठन किया।