5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्शन में सहारनपुर एसएसपी, लंबे समय से थानों पर जमे चार थानेदार हटाए

Highlights हाेली पर्व के तुरंत बांद एक्शन चार थानेदारों से छिना चार्ज कई नए चेहरों काे जिम्मेदारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 14 Mar 2020, 12:59 PM IST

ssp saharanpur

saharanpur

सहारनपुर। Saharanpur एसएसपी दिनेश कुमार पी ( ssp saharanpur ) ने चार थानेदार हटा दिए हैं। पिछले लंबे समय से थानों में जमे इन निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तबादला लाइन, रिट सैल और क्राइम ब्रांच में किया गया है। इसी के साथ थानों की जिम्मेदारी कुछ नए चेहरों काे दी गई है। एसएसपी के इस एक्शन से पूरे जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। वारलैस पर सूचना प्रसारित हाेते ही उन निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों ने थानों की कुर्सियां संभाल ली जिन्हे नई जिम्मेदारी मिली है।

इन्हे मिला चार्ज

निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को कुतुबशेर थाना प्रभारी बनाया गया है। अभी तक विनाेद कुमार मॉनिटरिंग सेल देख रहे थे।

निरीक्षक आनंद देव मिश्र को बेहट थाना प्रभारी बनाया गया है वह अभी तक शिकायत जांच प्रकोष्ठ देख रहे थे।

निरीक्षक छोटे सिंह को रामपुर मनिहारान थाने का चार्ज दिया गया। वह लाइन में थे और उन्हे लाइन से रामपुर मनिहारान भेजा गया है।

उपनिरीक्षक भानू प्रताप सिंह को गागलहेड़ी थाने का चार्ज दिया गया है। अभी तक भानू प्रताप सिंह रिट सैल देख रहे थे।

निरीक्षक अमित शर्मा को फतेहपुर थाने से चिलकाना थाना भेजा गया। अब वह चिलकाना थाने का चार्ज संभालेंगे।

उप निरीक्षक मनोज कुमार को चिलकाना थाने से फतेहपुर थाने भेजा गया है। अब वह फतेहपुर का चार्ज संभालेंगे।

आदेश कुमार त्यागी को गागलहेड़ी थाने से कोतवाली मंडी का प्रभारी बनाया गया है। अब वह मंडी काेतवाली देखेंगे।

इनका छिना चार्ज

निरीक्षक बबलू सिंह कोतवाली मंडी प्रभारी रिट सैल

निरीक्षक कुलदीप सिंह कुतुबशेर थाने से अपराध शाखा

निरीक्षक पवन कुमार चाैधरी बेहट थाने से विशेष जांच प्रकोष्ठ

निरीक्षक उमेश रोरिया को रामपुर मनिहारान से मॉनिटरिंग सेल।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर: सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए युवती के आपत्तिजनक फोटो

एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि पिछले दिनाें के कार्यों को आधार पर ट्रांसफर किए गए हैं। जिन निरीक्षक और उप निरीक्षकों काे चार्ज मिले हैं उन्हे निर्देशित किया गया है जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखना प्राथमिकता हाेगी और थाने आने वाले हर फरियादी की बात काे सुना जाएगा। सरकार की प्राथमिकता के आधार पर हर व्यक्ति काे न्याय दिलवाए जाने के लिए प्रत्यनशील रहेंगे।