
14 year old girl intimate viral on social media, promise for marriage
सहारनपुर। फ़ोटो से छेड़छाड़ कर एक युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया ( social media )पर वायरल करने का मामला सामने आया है। युवती को जब इस घटना का पता चला तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई । पीड़ित युवती ने एसएसपी को पूरी घटना के बारे में बताया। एसएसपी के आदेश पर अब पुलिस में मामला दर्ज किया है।
पुलिस थाने पहुंचकर युवती में फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले यूज़र के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने युवती की एक पन्ने की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज करते ही सबसे पहले पुलिस ने युवती के उन फोटो को हाईड किया कराया जो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए थे। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने आरोपी यूजर के खिलाफ छेड़छाड़ व आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है।
जानिए क्या है पूरा मामला
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की पाश कॉलोनी की रहने वाली एक युवती शुक्रवार को पुलिस लाइन पहुंची और एसएसपी दिनेश कुमार पी को दिए एक प्रार्थनापत्र में बताया कि किसी अनजान यूजर ने उसकी आपत्तिजनक फ़ोटो इंस्टाग्राम Instagram पर पोस्ट की है। युवती ने यह भी बताया कि आरोपी युवक ने उसकी फोटो फेसबुक Facebook से अपलोड की और फिर उनके साथ छेड़छाड़ कर उन्हें गलत तरीके से इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। पुलिस अब इस यूजर की तलाश कर रही है जिसने इस पूरी घटना को सोचे समझे तरीके से अंजाम दिया है। फिलहाल पूरे मामले के पीछे युवती को ब्लैकमेल करने की बात भी सामने आ रही है।
Updated on:
13 Mar 2020, 11:50 PM IST
Published on:
13 Mar 2020, 11:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.