5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम का तांडव: चक्रवात आने से उड़ गई मकानों की छत, आधा दर्जन लोग घायल

Highlights: -चक्रवात से मकानों की छत गिरने से दर्जन भर लोगों के घायल होने की सूचना है -सूचना मिलते ही अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए -मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 13 Mar 2020, 6:57 PM IST

photo6294174414106896734.jpg

बुलंदशहर। बदलते मौसम के मिजाज की गाज बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर टिकरी में देखने को मिली। शुक्रवार शाम करीब चार बजे आंधी चक्रवात आने से गांव के आधा दर्जन मकानों की छत धराशाई हो गई। इसके साथ ही जनपद में ओलों के साथ हुई तेज बारिश के चलते किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें : ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को हुआ भारी नुकसान, मुजावजा देने के लिए विभाग ने की तैयारी

उधर, चक्रवात से मकानों की छत गिरने से दर्जन भर लोगों के घायल होने की सूचना है। मामले की सूचना मिलते ही अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और सरकार से पर्याप्त सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया। वहीं गांव वालों के बीच इस घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें: बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने बढ़ाई ठंड, मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट

गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर होते-होते वेस्ट यूपी के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट बदली और कई जिलों में ओलों के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई तो वहीं इससे किसानों को मुश्किलें बढ़ गई हैं।