5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIJNOR:: ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को हुआ भारी नुकसान, मुजावजा देने के लिए विभाग ने की तैयारी

Highlights . तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुआ नुकसान . किसानों को हुआ भारी नुकसान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 13 Mar 2020, 4:12 PM IST

fasal.png

Big hail fell from the sky, the farmers reached the farmers' fields

बिजनौर। तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। नुकसान को देखते हुए कृषि विभाग ने बर्बाद फसल का आकलन करना शुरू कर दिया है। दरअसल जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में मार्च के महीने में कई बार हुई तेज बारिश व हवाओं के साथ ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों व आम की फसल को नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें: Corona virus: यूपी में महामारी घोषित, पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश

नुकसान को लेकर जिला कृषि अधिकारी जेपी चौधरी ने बताया कि जनपद बिजनौर में 10 से 15 प्रतिशत फसलों को नुकसान हुआ है। मुख्य रूप से गेहूं की फसल व सरसों की फसल सहित आम की खेती प्रभावित हुई है। विभाग की तरफ से नुकसान का आकलन कराया किया जा रहा है। दैवीय आपदा राहत कोष एवं फसल बीमा योजना के तहत फसलों के नुकसान की भरपाई किसानों को की जाएगी। सरकार की तरफ से किसानों के फसल के नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है।

यह भी पढ़ें: BIJNOR: इस तरह हुई थी छात्रा की मौत, अब सरकार देगी 4 लाख रुपये का मुआवजा

उन्होंने बताया कि रिपोर्ट का आकलन किया जा रहा है। मुख्यालय से रिपोर्ट मिलने के बाद किसानों के नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाएगा।