5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona virus: यूपी में महामारी घोषित, पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश

Highlights . चीन के साथ कोरोना वायरस ने दुनियाभर में अपने पैर पसारे . दिल्ली के बाद यूपी में कोरोना वायरस की गई महामारी घोषित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 13 Mar 2020, 3:46 PM IST

police.png

बुलंदशहर। चीन के साथ कोरोना वायरस ने दुनियाभर में अपने पैर पसार लिए है। भारत में वायरस को लेकर हालात खराब है। दिल्ली के बाद यूपी में कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। जिससे देखते हुए यूपी में 22 मार्च तक स्कूल व कॉलेज बंद करने के निर्देश यूपी सरकार ने जारी कर दिए है। हालांकि, एग्जाम होते रहेंगे। परीक्षाओं पर छुट्टी का कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं, राज्य सरकार और प्रशासन की तरफ से कोरोना वायरस से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। वहीं, जनता के बीच रहने वाली पुलिस भी कोरोना से अहतियात बरत रही है।

यह भी पढ़ें: BIJNOR: इस तरह हुई थी छात्रा की मौत, अब सरकार देगी 4 लाख रुपये का मुआवजा

बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार को जनपद के पुलिसकर्मियों को ऑफिस में मास्क वितरित किए हैं। पब्लिक के बीच रहने वाले पुलिसकर्मी मास्क लगाकर ड्यूटी करेंगे। साथ ही पुलिस ने काले आम चौराहे पर लोगों को भी जागरूक किया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी ज्यादातर पब्लिक के संपर्क में रहते हैं। ऐसे में कोरोना वायरस का खतरा रहता है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अपील की है कि ड्यूटी के दौरान मास्क का प्रयोग करें।

वहीं, काला आम चौराहे पर कोरोना के संक्रमण से बचाव और लोगों में जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अपने ही महकमे के पुलिसकर्मियों को मास्क वितरित किए। उन्होंने कहा कि मास्क लगाकर कोरोना के संक्रमण से बचा जा सकता है। एसएसपी की माने तो कोरोना से बचाव के लिए सावधानी जरूरी है। विशेषकर यातायात पुलिसकर्मी पब्लिक के सीधे संपर्क में रहते हैं।