
बिजनौर। नजीबाबाद थाना क्षेत्र में पाई बाग मोहल्ले में आकाशीय बिजली गिरने से हुई छात्रा की मौत के मामले में यूपी सरकार ने 4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। दैवीय आपदा राहत कोष के तहत मृतक छात्रा के परिजनों को जल्द ही 4 लाख रुपये दिए जाने है। हालांकि, अभी जिला प्रशासन छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहा है।
बता दें कि नजीबाबाद के मोहल्ला पाई बाग में 7 मार्च को बारिश हुई थी। उसी दौरान छात्रा मकान की छत पर पड़े सामान को ढकने के लिए गई थी। अचानक छात्रा के उपर आकाशीय बिजली गिर गई थी। जिसकी उसकी मौत हो गई। मृतक छात्रा मोनिका क्लास 5 में आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ रही थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया था। छात्रा की मौत पर स्कूल परिसर में भी मातम छा गया था।
एसडीएम नजीबाबाद संगीता सिंह ने बताया कि अभी छात्रा की पीएम रिपोर्ट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि मृतक छात्रा की पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार किया है। आपदा राहत कोष के तहत छात्रा के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।
Updated on:
13 Mar 2020, 3:40 PM IST
Published on:
13 Mar 2020, 3:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.