5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क हादसे में भाजपा के पूर्व विधायक समेत 5 घायल, एक की हालत गंभीर

कार में सवार होकर गुरुवार रात रुड़की एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे भाजपा नेताओं की कार हाइवे पर अचानक एक ट्रैक्टर ट्राले से टकरा गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 13 Mar 2020, 9:56 AM IST

accident.png

मुजफ्फरनगर। कार में सवार होकर गुरुवार रात रुड़की एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे भाजपा नेताओं की कार हाइवे पर अचानक एक ट्रैक्टर ट्राले से टकरा गई। घटना में भाजपा के पूर्व विधायक समेत 5 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां एक की हालत को गंभीर को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। जानकारी मिलने पर भाजपा नेताओं व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

घटना थाना छपार क्षेत्र में रामपुर तिराहे के पास गांव सिसौने की है। हादसे में मुज़फ़्फरनगर की सदर सीट से विधायक रहे अशोक कंसल व नमामि गंगे के संयोजक बीरपाल निर्वाल सहित भाजपा के कई नेता घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल नेताओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एक की हालत को गंभीर देखते हुए बेगराजपुर स्टेट मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी जिला चिकित्सालय में पहुंच गए। भाजपा नेताओं में चिकित्सालय में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

दरअसल, गुरुवार रात रुड़की निवासी भाजपा नेता प्रवीण शर्मा के यहां विवाह समारोह में हिस्सा लेने के लिए पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर वीरपाल निर्वाल, जिला मंत्री वैभव त्यागी, भाजपा नेता शिव कुमार कश्यप, रक्षित नामदेव व एक अन्य गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। जब यह लोग रामपुर तिराहे के निकट स्थित शहीद स्मारक से गांव सिसौना की तरफ पहुंचे। उसी दौरान उनकी कार जीटी रोड पर खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई। घटना में पूर्व विधायक अशोक कंसल, डॉक्टर वीरपाल निर्वाल, वैभव त्यागी, शिव कुमार कश्यप व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। शिव कुमार कश्यप की हालत को देखते हुए मुजफ्फरनगर में भर्ती कराया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश