इस दौरान एसडीएम अनूपशहर पदम सिंह ने कहा कि उन्हें शासन की योजना के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके साथ तमाम आलाधिकारी उन गांवों का दौरा कर रहे हैं, जहां-जहां किसानों की फसल को नुकसान हुआ है। किसान राकेश सिंह ने बताया कि तेज बारिश और ओलावृष्टि से हजारों बीघा फसल बर्बाद हो गई है, जिससे हम लोगों को काफी नुकसान हुआ है। हमारी सरकार से यही मांग है कि हमें मुआवजा मिलना चाहिए।