भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, वेस्ट यूपी में शनिवार यानी 14 मार्च को भी शुक्रवार की तरह तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान ओलावृष्टि के साथ 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, रविवार को आसमान में बादल छाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 मार्च से मौसम साफ रहने का अनुमान है। स्काईमेट वेदर के अनुसार, 14 मार्च की शाम तक मौसम इसी तरह रहेगा। इसके बाद 15 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ पूरब की तरफ चला जाएगा। इसके साथ ही चक्रवात भी निष्क्रिय हो जाएगा। 16 मार्च के बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।