4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस से मुठभेड़ में गाजियाबाद का एक बदमाश गिरफ्तार, दिल्ली में लूट के कई मुकदमें हैं दर्ज

Highlights . पुलिस और बदमाशों के बीच फिर चली गोलियां. एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल    
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 14 Mar 2020, 1:41 PM IST

encounter.png

नोएडा। फेज-3 सेक्टर-119 में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को नोएडा के सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ लूट के 6 से अधिक दर्जन मुकदमे दर्ज है। घायल बदमाश से एक बाइक व तमंचा कारतूस बरामद किए गए है। वहीं, पुलिस फरार बदमाश की तलाश में घंटों कॉम्बिंग की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

यह भी पढ़ें: गाड़ी की लोकेशन मिल रही, लेकिन पुलिस नहीं पकड़ रही चोर, कमिश्नर ऑफिस के पास से चोरी हुआ कैंटर चोरी

फेज-3 थाना पुलिस सेक्टर 119 में एल्डिगो के पास चेकिंग कर रही थीं। उसी दौरान पुलिस को बगैर नंबर की बाइक पर सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन वे नहीं रुके और पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी उन पर जवाबी फायरिंग की। इस दौरान बाइक पर सवार एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल हुए व्यक्ति की पहचान सादिक के रूप में हुई। यह एक शातिर बदमाश है। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में लूट के 6 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इस दौरान बाइक पर सवार दूसरा बदमाश सुरजीत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए एडमिट कराया है। वहीं, फरार बदमाश के लिए पुलिस कॉम्बिंग कर रही है। घायल बदमाश के पास से पुलिस ने एक बाइक, तमंच और कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। एडीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि फरार बदमाश को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।