4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाड़ी की लोकेशन मिल रही, लेकिन पुलिस नहीं पकड़ रही चोर, कमिश्नर ऑफिस के पास से चोरी हुआ कैंटर

Highlights . पुलिस कमिश्नर ऑफिस से चंद कदमों की दूरी से चोरों ने कैंटर किया चोरी . कंपनी के प्लांट में लगे सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात . प्लांट मालिक ने फेज—2 पुलिस को दी शिकायत  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 14 Mar 2020, 12:33 PM IST

chor.png

नोएडा। पुलिस कमिश्नर ऑफिस से चंद कदमों की दूरी पर कार सवार चोरों ने बिस्लेरी कंपनी के प्लांट से पानी सप्लाई करने वाला कैंटर चोरी कर लिया। कंपनी के प्लांट में लगे सीसीटीवी में चोरी वारदात कैद हो गई। बिस्लेरी कंपनी के प्लांट मालिक को फ़ौरन फेज—2 पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच कर छानबीन की। 10 मार्च को हुई इस वारदात का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। प्लांट मालिक पुलिस कमिश्नर से कैंटर को खोजने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें: मास्टररोल में फिर गड़बड़ी कर लाखों की हेरीफेरी का हुआ खुलासा, कमडेंट और अधिकारी पर एफआईआर दर्ज

जानकारी के अनुसार, कार सवार होकर चोर पहले गेझा गाँव स्थित बिस्लेरी कंपनी के प्लांट के पास खड़े कैंटर के पास पहुँचते है। कार से उतरकर पहले एक चोर रेकी करता है। उसके बाद कैंटर का दरवाजा खोल उसे चोरी कर ले जाता है। कैंटर के पीछे ही अन्य कार सवार बदमाश चले जाते है। ये बदमाश कितने बेखौफ है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है, इस बिसलेरी कंपनी के प्लांट चंद कदमों की दूरी पर पुलिस कमिश्नर ऑफिस है। उसके बाद भी बड़ी आसानी के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।

प्लांट मालिक नरेंद्र ने फेज 2 कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर छानबीन की। पुलिस को उन्होंने जीपीएस लगे होने की जानकारी भी दी है। जिसके अनुसार कैंटर की लोकेशन जेवर टोल प्लाज़ा के पास किसी गाँव का दिखा रहा है। लेकिन चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाही नहीं कर रही है।

यह भी पढ़े: एक्शन में सहारनपुर एसएसपी, लंबे समय से थानों पर जमें चार थानेदार हटाए