scriptबुलंदशहर: ट्रांसफॉर्मर फटने से सोती हुई किशोरी की मौत, दो लड़कियों की हालत गंभीर | teenager died in transformer blast in bulandshahr khurja | Patrika News
बुलंदशहर

बुलंदशहर: ट्रांसफॉर्मर फटने से सोती हुई किशोरी की मौत, दो लड़कियों की हालत गंभीर

बुलंदशहर के खुर्जा देहात क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा
छत पर सो रहे परिवार पर गिरा ट्रांसफॉर्मर का तेल
बिजली विभाग के अधिकारी बोले- नहीं हुई कोई लापरवाही

बुलंदशहरMay 24, 2019 / 04:19 pm

sharad asthana

Bulandshahar

बुलंदशहर: ट्रांसफॉर्मर फटने से सोती हुई किशोरी की मौत, दो लड़कियों की हालत गंभीर

बुलंदशहर। खुर्जा देहात क्षेत्र में बुधवार देर रात को आग लगने के बाद ट्रांसफार्मर फट गया। हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई जबक‍ि चार लोग घायल हो गया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्‍हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। बिजली का ट्रांसफाॅर्मर अब्बास के घर के बराबर में रखा हुआ था।
यह भी पढ़ें

Video: लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद इस जिले में सड़कों पर निकली पुलिस

बुधवार देर रात की है घटना

घटना बुधवार देर रात की है। खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव हाजीपुर भटोला में अब्बास का परिवार रोज की तरह अपने घर की छत पर सोया हुआ था। देर रात ट्रांसफार्म में आग लगने से विस्फोट हो गया। अब्बास का परिवार इसकी चपेट में आ गया। हादसे में घायल पांच लोगों को फौरन जिला अस्पताल में लाया गया। यहां इलाज के दौरान अब्‍बास की 15 साल की बेटी की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें

मुजफ्फरनगर में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, वजह जानकर पुलिस को करेंगे सैल्‍यूट

सरकार से की यह मांग

दो घायल लड़कियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्‍हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अब्बास ने बताया है कि रात घर की छत पर सोए हुए थे। रात में घर के बराबर में रखे ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गई थी। विस्‍फोट से ट्रांसफाॅर्मर का तेल उनके ऊपर गिर गया। उन्‍होंने सरकार से मांग की कि उनका ठीम से इलाज कराया जाए। उन्‍होंने उचित मुआवजा देने की भी मांग की। बिजली विभाग के एग्‍जीक्‍यूटिव इंजीनियर महेश का कहना है क‍ि ऐसा मामला संज्ञान में आया है। इस मामले में विभाग की कोई लापरवाही नहीं है। विभाग की जो भी मदद हो सकेगी, की जाएगी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Home / Bulandshahr / बुलंदशहर: ट्रांसफॉर्मर फटने से सोती हुई किशोरी की मौत, दो लड़कियों की हालत गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो