scriptड्यूटी पर जा रहे होमगार्डों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत | unknown vehicle crashed up police 2 homeguard died in bulandshahr | Patrika News
बुलंदशहर

ड्यूटी पर जा रहे होमगार्डों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत

मुख्य बातें

गुलावठी थाने में तैनात थे दोनों होमगार्ड
देर रात बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे दोनों होमगार्ड
अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों की इलाज के दौरान हुई मौत

बुलंदशहरJul 09, 2019 / 10:06 pm

Nitin Sharma

news

ड्यूटी पर जा रहे होमगार्डों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में सोमवार देर रात घर से ड्यूटी जा रहे दो होमगार्डों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों होमगार्डों गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें आनन फानन में पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों होमगार्ड ड्यूटी के लिए गुलावठी थाने पर जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। पुलिस मामले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

 

nn

देर रात घर से ड्यूटी जा रहे थे दोनों होमगार्ड

बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के बरमदपुर निवासी चमन और नयाबास के रहने वाले अमित शर्मा दोनों होमगार्ड थे। वह सोमवार देर रात 2:00 बजे बाइक से गुलावठी थाने पर अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। वह देर रात गुलावठी सिकंद्राबाद औरंगाबाद गेट के पास ही पहुंचे थे कि तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जब तक कोई कुछ समझ पाता आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दोनों होमगार्ड की मौत हो गई।

bulandshahr

मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों होमगार्ड के परिजनों को सूचना देकर शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही आरोपी वाहन चालक का पता लगाने में जुटी है। वहीं मौत की सूचना मिलते ही दोनों के घरों में कोहराम मच गया। होमगार्ड के परिजन सत्येंद्र कुमार ने बताया कि दोनों लोग गुलावठी थाने में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया। सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि देर रात दोनों होमगार्ड अपने गांव से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और इलााज के दौरान दोनों की मौत हो गई। आरोपी अज्ञात वाहन की पहचान कराई जा रही है।

Home / Bulandshahr / ड्यूटी पर जा रहे होमगार्डों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो