scriptबदलते मौसम ने बढ़ा दी किसानों के ललाट पर चिंता की लकीरें | badalate mausam ne badha dee kisaanon ke lalaat par chinta kee lakeer | Patrika News
बूंदी

बदलते मौसम ने बढ़ा दी किसानों के ललाट पर चिंता की लकीरें

बूंदी जिले में कई जगह सोमवार दोपहर को अचानक मौसम ने करवट बदली। जहां लोग गर्मी से परेशान नजर आ रहे थे वहीं दोपहर को चली हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी।

बूंदीApr 15, 2019 / 08:37 pm

पंकज जोशी

badalate mausam ne badha dee kisaanon ke lalaat paar chinta kee lakeer

बदलते मौसम ने बढ़ा दी किसानों के ललाट पार चिंता की लकीरें

बूंदी जिले में कई जगह सोमवार दोपहर को अचानक मौसम ने करवट बदली। जहां लोग गर्मी से परेशान नजर आ रहे थे वहीं दोपहर को चली हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
नोताडा. क्षेत्र में सोमवार को सवेरे से बादलों की लुका छिपी चलती रही वहीं शाम को तेज हवा चली जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय कुछ किसानों की फसल पककर खेतों में खड़ी है तो कुछ ने निकलवा कर घर ले आए जो घरों के बाहर फैली हुई है। अचानक आए मौसम में बदलाव से किसानों ने मजदूरों को लगाकर सुरक्षित स्थान पर रखना शुरू कर दिया। वहीं किसान रामसिंह चौधरी व श्याम सुन्दर शर्मा ने बताया कि इस समय ज्यादा बारिश हो जाती है तो परेशानी खड़ी हो जाएगी। जिन खेतों मे गेहूं की फसल खड़ी हुई है उनका कलर फीका हो जाएगा व इस समय कांटों व मण्डियों में भी ढेर लगे हुए हैं। वह भी भीगने की सम्भावना बढ़ गई है।

Home / Bundi / बदलते मौसम ने बढ़ा दी किसानों के ललाट पर चिंता की लकीरें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो