scriptआत्मनिर्भर भारत अभियान की पुस्तिका का विमोचन | Bundi News, Bundi Rajasthan News, booklet, release, self-reliant India | Patrika News
बूंदी

आत्मनिर्भर भारत अभियान की पुस्तिका का विमोचन

आत्मनिर्भर भारत संकल्प सप्ताह के तहत रविवार को बूंदी जिला भाजपा प्रभारी नरेश बंसल व जिलाध्यक्ष छीतरलाल राणा ने जिला कार्यालय पर पुस्तिका का विमोचन किया।

बूंदीSep 28, 2020 / 12:01 pm

Narendra Agarwal

आत्मनिर्भर भारत अभियान की पुस्तिका का विमोचन

आत्मनिर्भर भारत अभियान की पुस्तिका का विमोचन

बूंदी. आत्मनिर्भर भारत संकल्प सप्ताह के तहत रविवार को बूंदी जिला भाजपा प्रभारी नरेश बंसल व जिलाध्यक्ष छीतरलाल राणा ने जिला कार्यालय पर पुस्तिका का विमोचन किया।भाजपा जिला प्रवक्ता मनीष पाटनी ने बताया कि पुस्तिका में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, अन्य योजना एवं रोजगार अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस पुस्तिका को हर मंडल पर घर-घर पहुंचाया जाएगा। पुस्तिका विमोचन अवसर पर जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल, लक्ष्मण सिंह हाड़ा, योगेन्द्र शृंगी मौजूद थे।
एलएचवी-एएनएम संघ ऑफ की जिला कार्यकारिणी गठित
बूंदी. एलएचवी-एएनएम संघ ऑफ राजस्थान की जिला बैठक रविवार को स्काउट गाइड भवन मेंं हुई। जिलाध्यक्ष सुशीला चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष कमला मीणा व प्रदेश महामंत्री नफीसा बानो की सहमति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।
कार्यकारिणी में कमला सेन संरक्षक, सलमा बानो वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सोनाली गुप्ता जिला महामंत्री, मधु सोनी कोषाध्यक्ष, गिरिजेश हाड़ा सह कोषाध्यक्ष, रानू खंडेलवाल सलाहकार मंत्री, माया साद व रेखा कुमारी उपाध्यक्ष, महिमा वर्मा मीडिया प्रभारी, रूबीना बानो व मंजू मेघवाल को संयुक्त मंत्री मनोनीत किया। इसी प्रकार पोनम्मा तालेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष, रशीदा बानो महामंत्री, दीप कंवर मेवाड़ा बूंदी ब्लॉक अध्यक्ष, अनिता यादव महामंत्री, सीता मीणा नैनवां ब्लॉक अध्यक्ष, कंचन वर्मा महामंत्री, सलमा बानो हिण्डोली ब्लॉक अध्यक्ष, कौशल्या कटारिया महामंत्री, सुखविंदर कापरेन ब्लॉक अध्यक्ष व नूरजहां महामंत्री नियुक्त की। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर अभिनंदन किया। संचालन प्रदेश मंत्री संतोष परिहार ने किया। जिला महामंत्री सोनाली गुप्ता ने आभार जताया।

Home / Bundi / आत्मनिर्भर भारत अभियान की पुस्तिका का विमोचन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो