scriptमुनि विश्रांत सागर महाराज का नौवां मुनि दीक्षा दिवस, संगीमय भक्तामर महामंडन विधान का हुआ आयोजन | Bundi News, Bundi Rajasthan News,Muni Vishrant Sagar Maharaj,Ninth sag | Patrika News
बूंदी

मुनि विश्रांत सागर महाराज का नौवां मुनि दीक्षा दिवस, संगीमय भक्तामर महामंडन विधान का हुआ आयोजन

बूंदी. ‘दुनिया भर में हुकुम चले मेरे पिच्छी वाले का… ये जहां तो दिवाना है गुरु विश्रांत सागर का…’, ‘कजरा बनके है गुरुवर…’, ‘महामंत्र णमोकार का जिसने सुमिरन कर लिया…’ सरीके भजनों पर नृत्य करते युवा, चहुंओर गूंजते महाराज के जयकारों ने माहौल भक्तिमय बना दिया।

बूंदीFeb 24, 2020 / 12:23 pm

पंकज जोशी

मुनि विश्रांत सागर महाराज का नौवां मुनि दीक्षा दिवस, संगीमय भक्तामर महामंडन विधान का हुआ आयोजन

मुनि विश्रांत सागर महाराज का नौवां मुनि दीक्षा दिवस, संगीमय भक्तामर महामंडन विधान का हुआ आयोजन

मुनि विश्रांत सागर महाराज का नौवां मुनि दीक्षा दिवस, संगीमय भक्तामर महामंडन विधान का हुआ आयोजन
बूंदी. ‘दुनिया भर में हुकुम चले मेरे पिच्छी वाले का… ये जहां तो दिवाना है गुरु विश्रांत सागर का…’, ‘कजरा बनके है गुरुवर…’, ‘महामंत्र णमोकार का जिसने सुमिरन कर लिया…’ सरीके भजनों पर नृत्य करते युवा, चहुंओर गूंजते महाराज के जयकारों ने माहौल भक्तिमय बना दिया। हर कोई धार्मिक माहौल के रंग में रंगा नजर आया। अवसर था मुनि विश्रांत सागर महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुए धार्मिक समारोह का।
देवपुरा गणेशबाग स्थित बघेरवाल जैन छात्रावास में रविवार को प्रवचन केसरी मुनि विश्रांत सागर महाराज का नवम गुरु उपकार मुनि दीक्षा दिवस महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, सीकर, जयपुर सहित हाड़ौती भर से बड़ी संख्या में लोग आए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान के अभिषेक के साथ हुई। सुबह देवपुरा संभवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से जैन छात्रावास तक श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर में भक्तामर महामंडल विधान से दीक्षा दिवस कार्यक्रम का आगाज हुआ। जिसमें सामूहिक महिला-पुरुषों ने भाग लिया। पंडित मनीष जैन शास्त्री ने विधान कि क्रियाएं कराई। मंगलाचरण आयुष कोटिया और नमन जैन ने किया। आगरा से आए पंडित राकेश जैन ने कविता पाठ किया। बालक -बालिकाओं ने मंगलाचरण स्वरूप भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती महाराज भी शामिल हुए। उन्होंने मुनिश्री के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय संत समिति के द्वारा एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जाएगा। जिसमें शाकाहार और स्वच्छ भारत अभियान को सर्वोपरि रखकर जन जागरण को बढ़ावा दिया जाएगा। संचालन सुरेश कोटिया व दिनेश जैन मधुबन कॉलोनी ने किया।
संयम से ही मानव भगवान बनेगा
धर्मसभा में मुनि विश्रांत सागर महाराज ने कहा कि इस अमूल्य मनुष्य पर्याय बन व्यर्थ की चर्चा में दूसरों से ईष्र्या करने में दूसरों की निंदा में नष्ट नहीं करना चाहिए। बल्कि संयम ग्रहण करके अपने जीवन को सफल व सार्थक करना चाहिए। यह मनुष्य असंयम से नहीं बल्कि संयम से ही भगवान बनता है। राग करने से शैतान बनता है, जो संयम से डरते हैं वह कभी भी भगवान नहीं बन पाते हैं। संयमी का हर जीव आदर करता है। महाराज ने कहा कि अपनी शक्ति के अनुसार हमें संयम जरूर ग्रहण करना चाहिए। खचाखच भरे पांडाल में महाराज ने धर्मसभा में राजस्थान पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान के तहत नो प्लास्टिक का उल्लेख करते हुए इसे अपने जीवन में उतारने का सभी से आह्वान किया।
यह बने इंद्र
भक्तामर विधान में सौधर्म इंद्र राजेंद्र कुमार, इंद्रा देवी धानोत्या आंवा, शास्त्र भेंट नरेंद्र कुमार, जयप्रकाश धानोप्या, पाद पक्षालन प्रकाश चंद्र हेंमत कुमार धानोत्या, दीप प्रज्वलन महावीर प्रसाद प्रदीप हरसोरा, चित्र अनावरण महावीर प्रसाद मनोज कुमार धानोप्या परिवार ने किया।

Home / Bundi / मुनि विश्रांत सागर महाराज का नौवां मुनि दीक्षा दिवस, संगीमय भक्तामर महामंडन विधान का हुआ आयोजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो