scriptकर्मचारियों को कड़ी हिदायत, सुधारो जलापूर्ति व्यवस्था | Bundi News, Bundi Rajasthan News,To employees,Strict instruction,Impro | Patrika News
बूंदी

कर्मचारियों को कड़ी हिदायत, सुधारो जलापूर्ति व्यवस्था

कस्बे में बिगड़ रही पेयजल व्यवस्था को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष हेमराज मेघवाल ने शुक्रवार को निरीक्षण कर कर्मचारियों को खरीखरी सुनाई। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक्सइएन, एइएन ने कस्बे में पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बूंदीApr 17, 2021 / 10:18 pm

पंकज जोशी

कर्मचारियों को कड़ी हिदायत, सुधारो जलापूर्ति व्यवस्था

कर्मचारियों को कड़ी हिदायत, सुधारो जलापूर्ति व्यवस्था

कर्मचारियों को कड़ी हिदायत, सुधारो जलापूर्ति व्यवस्था
कापरेन. कस्बे में बिगड़ रही पेयजल व्यवस्था को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष हेमराज मेघवाल ने शुक्रवार को निरीक्षण कर कर्मचारियों को खरीखरी सुनाई। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक्सइएन, एइएन ने कस्बे में पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही पालिकाध्यक्ष से मुलाकात कर गर्मी के दौरान कस्बे में व्यवस्थित जलापूर्ति को लेकर विचार विमर्श किया।
पालिकाध्यक्ष मेघवाल ने बताया कि कर्मचारियों को कड़ी हिदायत देने के बाद भी कस्बे में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू नहीं हुई। इसे लेकर चर्चा की गई। विभाग के संवेदक कार्य में लापरवाही बरत रहे और समय पर कार्य नहीं कर रहे। विभाग में रिक्त चल रहे कनिष्ठ अभियंता के पद पर स्थाई रूप से अधिकारी लगे। अपडाउन करने वाले कर्मचारियों पर पाबंदी लगे। पालिका क्षेत्र में नई पाइप लाइन डालने पर सीसी रोड कटिंग के दौरान निकली गिट्टी और मि_ी को खुर्दबुर्द करने की भी जानकारी ली। विभाग के कनिष्ट अभियंता सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि कस्बे की पेयजल व्यवस्था को लेकर हालातों का जायजा लिया गया। कर्मचारियों को सभी वार्डों में तय समय तक जलापूर्ति करने, संक्रमण को देखते हुए ब्लीचिंग करके जलापूर्ति करने, लीकेज ठीक करने के निर्देश दिए।
24 घंटे जलापूर्तिरही बाधित
कापरेन कस्बे में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से आमजन को गर्मी के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर-उधर से पेयजल की व्यवस्था जुटानी पड़ी। यहां रोटेदा रोड पर नगरपालिका की ओर से नाली निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार को जेसीबी मशीन से खुदाई करते समय मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे कस्बे में गुरुवार शाम को जलापूर्ति बाधित रही। लोग देर रात्रि तक पानी आने का इंतजार करते रहे। शुक्रवार को भी सुबह तक क्षतिग्रस्त पाइप लाइन ठीक नहीं हुई।

Home / Bundi / कर्मचारियों को कड़ी हिदायत, सुधारो जलापूर्ति व्यवस्था

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो