इसके अलावा, यदि आपका यूएएन ईपीएफओ के पास रजिस्टर्ड है तो आपके लेटेस्ट कॉन्ट्रिब्यूशन और पीएफ बैलेंस की जानकारी मैसेज से मिल सकती है। इसके लिए आपको 7738299899 पर EPFOHO UAN ENG लिखकर भेजना होगा। आखरी तीन अक्षर भाषा के लिए हैं। अगर आपको हिंदी में जानकारी चाहिए तो आप EPFOHO UAN HIN लिखकर भेज सकते हैं। यह सेवा अंग्रेजी, पंजाबी, मराठी, हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और बंगाली में उपलब्ध है। यह एसएमएस यूएएन के पंजीकृत मोबाइल नंबर से भेजना होगा।