सरकार ने दूसरे देशों की तरह सख्त लॉकडाउन का ऐलान तो नहीं किया है, लेकिन मॉस्कों में गुरुवार से 7 नवंबर तक सभी गैर-जरूरी सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। रिटेल दुकानें, रेस्तरां के साथ ही खेल और मनोरंजन के स्थानों को बंद कर दिया गया है। स्कूल-काॅलेज भी बंद कर दिए गए हैं। खाने-पीने की चीजों की दुकानों के साथ दवा और जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है।