कारोबार

Gold Silver Price Today: महंगा हुआ सोना, चांदी 560 रुपए गिरी, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव

कारोबार सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को (27 अगस्त, 2021) सोने में तेजी दर्ज की गई। वहीं चांदी में गिरावट देखी गई है। सोना 60 रुपए मजबूत है और चांदी में 650 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।

नई दिल्लीAug 27, 2021 / 10:48 am

Shaitan Prajapat

gold silver price

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को (27 अगस्त, 2021) सोने में तेजी दर्ज की है। वहीं चांदी में गिरावट देखी गई है। आज 10 ग्राम सोना 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,440.00 रुपए है। वहीं चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी 0.86 प्रतिशत गिरावट के साथ 64,320.00 रुपए पर है। सोना 60 रुपए मजबूत है और चांदी में 650 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। 26 अगस्त को भाव सोना 48,330 रुपये पर बंद हुआ था और चांदी 64,820 रुपए प्रति किलोग्राम का था।

 

10 ग्राम सोने की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 44,238 और 24 कैरेट सोने की कीमत 48,260 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,312 और 24 कैरेट सोना 48,340 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 44,257 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,280 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,440 और 24 कैरेट 48,480 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।

 

शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली44,23848,260
मुंबई44,31248,340
कोलकाता44,25748,280
चेन्नई44,44048,480
बेंगलुरू44,34848,380
हैदराबाद44,38548,420
जयपुर44,31248,340
लखनऊ44,67848,360
भोपाल44,35848,390

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7,760 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 7,760 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें

स्टार्टअप का आइडिया पसंद आया तो मोदी सरकार देगी 40 लाख

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें

Share Market: बेंगलूरु की कंपनी ने निवेशकों को किया मालामाल, 1 साल में दिया 150% का रिटर्न


हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।

Home / Business / Gold Silver Price Today: महंगा हुआ सोना, चांदी 560 रुपए गिरी, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.