निवेशकों के मुनाफे का आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि यदि आपने इस लॉजिस्टिक्स स्टॉक में साल भर पहले 5 लाख रुपए निवेश किया होता तो आज उसकी वैल्यू 12.52 लाख रुपए होती। अगर आपने केवल 1 लाख रुपए भी इस शेयर में लगाए होते तो आज उसकी वैल्यू 2.5 लाख रुपए होती। जून 2021 को खत्म तिमाही में कंपनी ने 339.69 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है, जो कि पिछले साल इसी तिमाही में 275.12 करोड़ रुपए था। इस दौरान कंपनी के राजस्व में 10 फीसदी का इजाफा हुआ और कुल राजस्व 2,690.83 करोड़ रुपए हो गया।