यूनिकॉर्न में तीसरे नंबर पर भारत
सरकार का लक्ष्य देश में यूनिकॉर्न की संख्या को सौ तक पहुंचाने का है। यूनिकॉर्न उन स्टार्टअप्स को कहा जाता है जिनकी बाजार पूंजी या वैल्यूएशन 100 करोड़ डॉलर से अधिक होता है। देश में अभी 63 यूनिकॉर्न हैं और इस मामले में भारत विश्व में अमरीका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर है। भारत की यूनिकॉर्न्स की कुल पूंजी 16,800 करोड़ डॉलर से अधिक है।